फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Be careful in electricity bill, consumers should not have trouble

सीएम विंडो की साप्ताहिक बैठक में किया लोगों की समस्याओं का समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Be careful in electricity bill, consumers should not have trouble
बैठक में भाग लेते हुए विभिन्न विभागों के कर्मचारी। - फोटो : Ambala
पानीपत। सीएम विंडो निगरानी कमेटी की बैठक शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इसमें एमिनेंट सिटीजन सुरेश गुंबर के साथ तेजवीर वड़ैच, रविंद्र कादियान, सुखेंद्र सूरा उपस्थित रहे। बैठक में भारी बारिश के बावजूद भी काफी संख्या में शिकायतकर्ता पहुंचे। इनमें नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, हुड्डा, पुलिस विभाग इत्यादि से आई शिकायतों का अधिकारियों से वार्ता कर मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

एमिनेंट सिटीजन सुरेश गुंबर ने बताया कि शुक्रवार की बैठक में सौदापुर निवासी लाल चंद का बिजली का बिल बढ़ कर आया हुआ था, जिसे अधिकारियों से कहकर दुरुस्त करवाया गया। गुंबर ने बिजली निगम को ताकीद करते हुए कहा कि वह बिजली बिल बनाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि बिजली बिल के बारे में इसी प्रकार शिकायतें आनी जारी रही तो सभी एमिनेंट सिटीजंस सामूहिक रूप से उन बिजली अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे। बिजली के अलावा अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed