फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Barwala's Sunny won gold medal in weightlifting

Panipat News: बरवाला के सनी ने भारोत्तोलन में जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Barwala's Sunny won gold medal in weightlifting
​ खिलाड़ी सनी कुमार को सम्मानित करते कोच करन व अन्य। स्रोत : सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। बरवाला गांव के सनी कुमार ने इंडियन टाइगर प्रतियोगिता भारोत्तोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया। चैंपियनशिप का आयोजन नई दिल्ली के विकास नगर में एशिया स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से किया गया। सनी ने 76 किलो भारवर्ग में 240 डेड लिफ्ट और 155 की बेंच प्रेस का भार उठाकर चैंपियनशिप अपने नाम की और स्वर्ण पदक जीत लिया।

कोच करन ने बताया कि सनी बरवाला गांव के साधारण परिवार से हैं। उनके पिता किसान हैं और माता गृहिणी हैं। सनी को बचपन से भारोत्तोलन का शौक रहा है। सनी उनके पास 2023 में आए थे। दो साल में सनी कई बार पदक जीत चुके हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। सनी ने जीत का श्रेय कोच करन और माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि उसके माता-पिता ने हमेशा सहयोग किया है। उन्हीं के सहयोग व कोच के सही मार्गदर्शन व मेहनत से वह आज यहां तक पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed