फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Banquet hall running in Angel Mall sealed

Panipat News: एंजल मॉल में चल रहा बैंक्वेट हॉल सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Banquet hall running in Angel Mall sealed
पानीपत। एंजल मॉल को रिज्यूम करने के बाद इसमें किराए, एग्रीमेंट और रजिस्ट्री कराए बैठे दुकानदारों की वजह से इसे सील करने की कार्रवाई एक बार फिर से रुक गई है। हालांकि एचएसवीपी ने शुक्रवार को यहां चल रहे अवैध नवकार बैंक्वेट हाॅल को सील कर दिया है। वहीं मॉल में चल रहे सिनेमा को भी बंद कराया गया। इसमें बैठे दर्शकों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि निर्धारित समय के अनुसार एचएसवीपी की टीम शुक्रवार को एंजल मॉल को सील करने पहुंची। इससे पहले एंजल मॉल पर नोटिस तक चस्पा कर दिया गया था। जिसमें दुकानदारों को भी अपनी दुकानें खाली करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

टीम जब मॉल को सील करने पहुंची तो मॉल के दुकानदारों ने अधिकारियों को अपनी रजिस्टरी, एग्रीमेंट और लीज के कागजात दिखाए। दुकानदारों ने पूछा कि अनियमितताएं मॉल या बैंक्विट हॉल की हो सकती हैं लेकिन इनमें उनका दोष नहीं है। इस पर निगम एचएसवीपी अधिकारियों ने कहा कि इस विषय को लेकर निगम अपने उच्च अधिकारियों और कानूनी सलाह लेंगे। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस माॅल में करीब 25 दुकानदारों ने रजिस्ट्री करवा ली हैं। वहीं मॉल में चल रहे सिनेमा को भी लीज पर लिया गया है। कुछ ने अपने किराए के इकरारना में बनवा रखे हैं। जिस पर अधिकारियों ने पूरे मॉल और इसकी दुकानों को सील करने की कार्रवाई को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया है। एचएसवीपी टीम की ये एक माह में चौथी बड़ी कार्रवाई है।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इस मॉल को दिसंबर को रिम्यूज कर लिया था। इसके बाद मॉल पर नोटिस तक चस्पा किया गया। जिसमें दुकानदारों को दुकाने खाली करने के निर्देश दिए गए थे। कहा गया था कि एचएसवीपी अब इसे सील करने जा रहा है।

बॉक्स


50 हजार का लग चुका है जुर्माना
सेक्टर 11- 12 में स्थित एंजेल प्राइम मॉल में अवैध तरीके से चल रहे बैंक्विट हॉल की गलत तरीके से एनओसी जारी की गई थी। हजारों गज में बने बैंक्विट हॉल में लोगों की सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार के सुरक्षा संसाधानों पर ध्यान तक नहीं दिया गया। 2018 में नवकार बैंक्विट हॉल और एंजेल मॉल में किए गए अतिक्रमण को लेकर उच्च न्यायालय में पूर्व पार्षद जोगिंद्र स्वामी ने याचिका दायर की थी। न्यायालय को गुमराह करने पर एचएसवीपी पर 50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया था।



वर्जन:
दुकानदारों ने इकरारनामें दिखाए इसलिए स्थगित करनी पड़ी कार्रवाई
एंजल मॉल के निर्माण, डिजाइन में अनियमितताएं मिली थी। जिस पर इसे रिज्यूम किया गया। अब मॉल के बैंक्विट हाल को सील किया गया है। बाकी दुकानदारों ने अपनी रजिस्टरी, इकरारनामे आदि दिखाए इसलिए कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी। अब इस विषय पर उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
रामपाल आर्य, जेई, एचएसवीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed