{"_id":"5d61968f8ebc3e0169685fee","slug":"bank-crime-police-rupee-panipat-news-knl3127284","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर पर लापरवाही का केस दर्ज करवाने के लिए लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर पर लापरवाही का केस दर्ज करवाने के लिए लगाई गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनौली रोड स्थित गुरुद्वारा में चल रहे स्कूल के नीचे की बिल्डिंग में बने पंजाब एंड सिंध बैंक में 6 लॉकर तोड़कर 2 करोड़ 15 लाख के गहने चोरी करने के मामले में 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। इस पर पीड़ित पूर्व पार्षद तरुण, प्रशांत छाबड़ा, अजय लखीना, जोगिंद्र सिंह सहित कई लोग शनिवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने बैंक के मैनेजर पर पूरे मामले में लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए मैनेजर के खिलाफ भी केस दर्ज करने की शिकायत भी एसपी को दी। एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि बैंक प्रबंधक पर भी केस दर्ज किया जाएगा। इससे पहले पीड़ित शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात कर गुहार लगा चुके हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सुमित कुमार को बताया कि जिस नाटकीय ढंग से चोरों द्वारा स्ट्रांग रूम की छत को तोड़कर कुछ चुनिंदा लॉकरों को ही निशाना बनाया है, उससे पता चला है कि चोरों को इस बात की पुख्ता जानकारी थी कि किन लॉकरों में ज्यादा माल है। चोरों की इतनी सटीक जानकारी होना इशारा करती है कि बैंक के प्रबंधक की कहीं न कहीं मिलीभगत है। इसके अलावा बैंक प्रबंधक की लापरवाही भी लॉकर टूटने के लिए मुख्य तौर पर जिम्मेदार हैं। सेक्टर-25 निवासी पूर्व पार्षद तरुण ने बताया कि उसके लॉकर से चोर 90 तोले सोने के गहने व 8 लाख नकद ले गए हैं। इसके अलावा सेक्टर-11 निवासी जसवंत कौर के लॉकर से 12 तोले सोने के गहने, वार्ड-7 निवासी अजय लखीना के लॉकर से 70 तोले सोना व 50 हजार नकदी ले गए हैं। वहीं सेक्टर-12 निवासी जोगिंद्र व मनजीत कौर के लॉकर से 2 सौ तोले से अधिक सोने के गहने, प्रशांत छाबड़ा के लॉकर से 60 तोले सोने के गहने, सेक्टर-24 निवासी रमेश कुमार पुहाल के लॉकर से 157 तोले सोने के गहने चोर ले गए हैं। चोरों ने उन्हीं लॉकरों को निशाना बनाया, जिनमें ज्यादा माल था। हालांकि ये लॉकर दूर-दूर थे। एसपी ने प्रतिनिधिमंडल को ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है।