फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Balraj Jaglan became the Israna Block Head of Kisan Bhawan

Panipat News: किसान भवन के इसराना खंड प्रधान बने बलराज जागलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Balraj Jaglan became the Israna Block Head of Kisan Bhawan
इसराना। छोटू राम किसान भवन में बुधवार को बैठक में किसान भवन की खंड स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता कारद के पूर्व सरपंच हरिचंद मलिक ने की। जिला किसान भवन के प्रधान दिलबाग बिंझौल की देखरेख में बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बलराज जागलान कारद को ब्लॉक इसराना प्रधान व जोगिंद्र जग्गी को उप प्रधान बनाया गया। इस दौरान किसान भवन की जिला स्तरीय निगरानी समिति का भी गठन किया गया। जिसमें राजेंद्र जागलान, निशान मलिक उग्राखेड़ी, रामकुमार चेयरमैन खोतपुरा, जय कुमार कादियान सिवाह व रणधीर नैन भालसी को शामिल किया गया है। नवनियुक्त प्रधान और उप प्रधान को जिला प्रधान दिलबाग बिंझौल ने फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर भाकियू एकता सिद्धपुर जिला प्रधान शमशेर पुनिया, राजेंद्र जागलान, सत्यनारायण कुंडू, सतपाल सिंह आटा व शमशेर मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed