फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Balaji Maharaj's court decorated with flowers from Germany and Thailand

Panipat News: जर्मनी और थाईलैंड के फूलों से सजा बालाजी महाराज का दरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Balaji Maharaj's court decorated with flowers from Germany and Thailand
पानीपत। जय बालाजी प्रचार सेवा समिति द्वारा सर्कस ग्राउंड सेक्टर-25 निकट मित्तल मेगा मॉल में 15वां श्री बालाजी महोत्सव रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर जर्मनी और थाईलैंड के फूलों से सजा बालाजी महाराज का दरबार आकर्षण का केंद्र बन गया। इसके साथ अयोध्या की तर्ज पर श्री राम दरबार भव्य रूप से सजाया गया। महोत्सव में नगर के प्रमुख 21 धर्माचार्योंं सहित 111 धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई। महोत्सव में पहुंचे दर्शनार्थियों को प्रसाद रूप में दो-दो लड्डु दिए गए। प्रसाद वितरण के लिए 41 हजार लड्डू तैयार करवाए गए थे।
विज्ञापन

जय बालाजी प्रचार सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य वरुण सिंगला ने बताया कि महोत्सव शाम को करीब सवा चार बजे शुरू हुआ। श्री बालाजी महोत्सव पानीपत ही नहीं अपितु हरियाणा में विशेष स्थान रखता है। इस बार कार्यक्रम में दो चीजें विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पहला अयोध्या की तर्ज पर बंगाल के कारीगरों द्वारा भव्य श्रीराम दरबार बनाया गया। दूसरा मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दो-दो लड्डू का प्रसाद प्रत्येक दर्शनार्थी को दिया गए। प्रसाद बालाजी महोत्सव में हर दर्शनार्थी को एक डिब्बी के रूप में दिया जाता है। विशेषता यह है कि इस प्रसाद महाभोग को भी वहीं कारीगर तैयार करते हैं जो श्री मेहंदीपुर बालाजी राजस्थान में तैयार करते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से संजय मंगला, जॉनी सिंगला, गोपाल तायल, सचिन गुप्ता, वरुण सिंगला, दीपक कंसल, राकेश कंसल, विशाल जिंदल, मोहित गोयल, पंकज बंसल, सुशील बंसल, प्रवीण गुप्ता, सचिन कंसल, सोनू गर्ग, प्रवीण सिंगला, अनिल बंसल, जितेंद्र सिंगला, शिवचरण गर्ग, अमित आयल व पंकज गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed