{"_id":"683e1413811e0e9e0b0e1586","slug":"bail-obtained-using-fake-aadhaar-card-panipat-news-c-244-1-pnp1012-138037-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फर्जी तरीके से आधार कार्ड का प्रयोग कर ली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फर्जी तरीके से आधार कार्ड का प्रयोग कर ली जमानत
विज्ञापन
पानीपत। अदालत में जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज लगाने का मामला एक बार फिर सामने आया है। जमानतदार ने लिखकर दिया कि उसने कभी आरोपी की जमानत नहीं ली। इस प्रकरण को लेकर शहर के थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
एक मामले में आरोपी रोहित ने नवंबर 2024 को अदालत में जमानत बांड भरा था। जिसमें शमशेर नाम के व्यक्ति का आधार कार्ड का प्रयोग किया था। लेकिन शमशेर ने अदालत में आवेदन कर बताया था कि उसने कभी रोहित की जमानत नहीं ली थी। उसके आधार कार्ड का गलत प्रयोग किया गया है। जिस पर अदालत ने सख्त नाराजगी जाहिर की। अदालत ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश दिए।
अदालत के आदेश पर शहर थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।