फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bad weather hits industry, goods not drying

Panipat News: खराब मौसम की उद्योग पर मार, नहीं सूख रहा माल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Bad weather hits industry, goods not drying
पानीपत। 20 दिसंबर के बाद तापमान में कमी आई। ठंड ने जन जीवन को प्रभावित किया। 31 दिसंबर के बाद से अब तक दो दिन ही हल्की धूप निकली है। पिछले 10 दिन से बादल छाए हुए हैं। दिन भर बादल छाए रहने से धागा और पोलर कंबल उद्यमियों के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं। डाइंग के बाद माल सूख नहीं रख रहा है। धागा समय पर न सूखने से कपड़ा उत्पादन लगभग ठप हो गया है।
विज्ञापन

उद्यमी समय पर बायलर को माल नहीं दे पा रहे हैं। धूप न निकलने से कंबल सूख नहीं पा रहा। उद्यमी कपड़े को ड्रायर में सुखाते हैं तो लागत 10 प्रतिशत बढ़ रही है। ये उद्यमियों पर भारी पड़ रही है। मौसम का असर काटन यार्न के उत्पादन पर पड़ा है। काटन यार्न मिलों में धागा ब्रेक कांबर से बनाया जाता है। सूखा कांबर उपलब्ध न होने से धागे का उत्पादन आधा रह गया है। मांग बराबर चल रही है। आपूर्ति की तुलना में मांग अधिक होने के कारण भाव में एक रुपया प्रति किलो की तेजी चल रही है। जिले में 500 से अधिक डाइंग यूनिट, 350 धागा उद्योग व 70 पोलर कंबल उद्योग हैं । सभी उद्योग एक दूसरे से जुड़े हैं। खराब मौसम के कारण धागे में भी नमी है। इसलिए कपड़ा बनाने में परेशानी हो रही है। डाइंग के बाद कपड़ा नहीं सूख रहा है। पोलर कंबल की मांग बराबर चल रही है लेकिन गीला होने से समय पर ऑर्डर नहीं दे पा रहे हैं। मंगलवार को धूप निकली तो उद्यमियों के चेहरे पर खुशी लौटी। उद्यमियों ने खाली पड़े प्लॉटों में कंबल व धागा सुखाया है।
विज्ञापन


बॉक्स

समय पर माल डिलीवर नहीं कर पा रहे- निखिल

कुछ उद्यमी समय पर माल डिलीवर करने के लिए मशीनों में कपड़े सुखा रहे हैं। इससे लागत दोगुनी पड़ रही है। बिजली का खर्च बढ़ रहा है। उद्यमियों का कहना है कि जब तक धुंध पड़ेगी उत्पादन प्रभावित रहेगा। रिंग फ्रेम फाइन काउंट बनाने वाली मिलों से निकलने वाली वेस्ट को कांबर बोला जाता है। पानीपत में कतरन रैग्ज से रूई बनाकर भी धागा बनाया जाता है। बारिश के कारण नमी अधिक होने से भी कच्चा माल सूखने में समय अधिक लगता है। धुंध के कारण धागे व कपड़े को सुखाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में उत्पादन पर भी प्रभाव पड़ रहा है। समय पर बायर को माल नहीं मिल पा रहा। कारोबार पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निखिल अरोड़ा, अध्यक्ष डायर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed