फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bad oil will be tested, samples will be sent to the lab

खराब तेल की होगी जांच लैब भेजे जाएंगे सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bad oil will be tested, samples will be sent to the lab
पानीपत। डिपो होल्डरों की ओर से बांटे जा रहे खराब सरसों तेल की जांच होगी। विभाग ने जिन लोगों को तेल दिया गया था उनसे ये तेल वापस मंगवाना शुरू कर दिया है। वहीं, शिकायकर्ताओं ने एक तेल की बोतल जिला उपायुक्त को भी दी है। इस पर डीसी ने उस बोतल को अपने पास रखवा लिया है। डीसी ने लोगों को आश्वासन दिया है कि वे खुद इसकी जांच करवाएंगे। वहीं विभाग अधिकारियों ने भी लैब से इस तेल की जांच करवाने का लोगों को आश्वासन दिया है। इसके अलावा कुछ लोगों ने इस तेल को अपने पास ही रख लिया है। उनका कहना है कि वे भी इसकी जांच करवाएंगे।
विज्ञापन

इस प्रकरण के बाद जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को मुख्यालय तलब कर लिया गया है। वहीं, दूसरे अधिकारियों ने भी अपने फोन बंद कर लिए हैं। अब तक विभाग की ओर से इस प्रकरण पर कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का ये गोलमाल सालों से चल रहा था। कभी गेहूूं तो कभी बाजरे में धांधली सालों से चली आ रही है। अब विभाग का मामला पकड़ा गया तो अधिकारी अपनी सीटों पर भी नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की है कि वे इस तेल की जांच करवाएं और लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ सख्त कारेवाई करवाएं। बता दें कि कुछ समय पहले सीएम फ्लाइंग ने भी सनौली रोड स्थित एक गोदाम पर रेड कर सरसों के तेल के सेंपल लिए थे। टीम ने बताया था कि उन्हें शिकायत मिली है कि यहां तेल बाहर से लेकर अपना मार्का लगाकर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed