फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Baba accused of sexual exploitation on the pretext of exorcism

Panipat News: बाबा पर झाड़ फूंक करने के बहाने देह शोषण का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Baba accused of sexual exploitation on the pretext of exorcism
समालखा। एक महिला ने एक बाबा पर झाड़फूंक करने के बहाने देह शोषण का आरोप लगाया है। समालखा पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी बाबा को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने माता पिता के साथ समालखा में किराये के मकान में रहती है। उसके पति के साथ कोर्ट में केस चल रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि 22 अगस्त की रात करीब 10 बजे अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसकी मां झाड़ा लगवाने के लिए एक मजार पर साधु के पास ले गई। वहां उसका भाई और आरोपी बाबा मौजूद थे। रात करीब साढ़े 11 बजे उसकी मां उसके भाई को छोड़कर घर चली गई। झाड़ा लगाने के बहाने वह उसे अंदर ले गया और रात करीब सवा 12 बजे उसके साथ दुराचार करने लगा। उसके चिल्लाने पर उसका भाई अंदर आ गया। उसने पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी विमला ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को मजार से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed