{"_id":"56e9ac124f1c1b3b768b46e0","slug":"b-tech-panipat-panipat-m-tech-murder-panipat-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटैक पास बता एमटैक पास से की शादी, दहेज में कार नहीं दी तो विवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटकाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटैक पास बता एमटैक पास से की शादी, दहेज में कार नहीं दी तो विवाहिता की हत्या कर फंदे पर लटकाया
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 18 निवासी दसवीं पास युवक ने खुद को बीटैक बताकर एमटैक पास से शादी कर ली। शादी के बाद ही दसवीं पास ने दहेज में लाखों रुपये ऐंठ लिए। अब शादी के नौ माह बाद विवाहिता के परिजनों ने दसवीं पास को दहेज में स्विफ्ट डिजायर कार नहीं दी तो उसने अपने अपने परिजनों के साथ मिलकर विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से पंखे पर लटका दिया।
वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने सेक्टर 18 में जमकर बवाल काटा। परिजनों व पुलिस के बीच शव को लेकर छीना झपटी होती रही। कई बार छीना झपटी के बीच शव सड़क पर ही गिर गया। परिजनों ने शव को कब्जे में लेने से पहले से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले को देखते एसडीएम व डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवाहिता की सास, ससुर, मौसी व मामा को हिरासत में ले लिया है, जबकि पति अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के लिए शव को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।
बुधवार सुबह सेक्टर 18 में प्रतिभा (24) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे पर फंदे से लटका मिला। मृतक प्रतिभा के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप उसकी ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है। वहीं ससुराल पक्ष के लोगों ने इसे आत्महत्या बताया है। विवाहिता की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने सेक्टर 18 में जमकर बवाल काटा।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रतिभा के परिजनों के बयानों पर प्रतिभा के पति अंकित गौड़, ससुर हवासिंह, सास कमलेश, मौसी शीला व मामा पर दहेज हत्या मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों में अंकित को छोड़ सभी को गिरफ्तार कर लिया है। अंकित अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
त्रिलोक सिंह निवासी इसराना ने बताया कि उसने अपने बेटी प्रतिभा की शादी गत माह सेक्टर 18 निवासी अंकित गौड़ के साथ की थी। उसकी बेटी प्रतिभा एमटैक पास थी। शादी के वक्त अंकित ने खुद को बीटैक पास बताया था। बिचौलिए ने अंकित को एक निजी कंपनी में इंजीनियर भी बताया था। शादी के वक्त उन्होंने शादी पर 30 लाख रुपये खर्च किए। अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज भी दिया था। शादी के बाद उन्हें पता चला कि अंकित दसवीं पास है। वह नशेड़ी प्रवृति का भी है। उसके पास न कोई नौकरी है और न ही कोई काम।
बावजूद इसके उन्होंने इसे अपनी बेटी की किस्मत समझकर इससे समझौता कर लिया, लेकिन उसकी ससुराल पक्ष के लोगों की दहेज की मांग बढ़ती रही। प्रतिभा के साथ हर रोज छोटी-छोटी बातो का लेकर मारपीट होने लगी। उसे जमकर प्रताड़ित किया जाने लगा। वह वक्त उसे गांव की गवार के ताने दिए जाने लगे। अंकित ने उनसे स्वीफ्ट डिजायर कार की भी मांग की। कार की मांग को लेकर अंकित का परिवार प्रतिभा के साथ ज्यादती कर रहा था। रविवार को अंकित, उसकी मां कमलेश, पिता हवासिंह, मौसी शीला व मामा ने प्रतिभा की हत्या कर उसके पंखे पर फंदे पर लटका दिया।
अपने जुर्म को छिपाने के लिए उन्होंने बुधवार सुबह उन्हें फोन कर प्रतिभा द्वारा आत्महत्या करने की बात कही। मामले की सूचना मिलने के बाद बुधवार सुबह नौ बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे घटनास्थल का जायजा लिया। मृतका के परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने तक शव को हाथ तक नहीं लगाने दिया।
कई बार परिजनों व पुलिस के बीच शव को कब्जे में लेने के लिए तकरार हुई। इसकी खींचातानी के बीच प्रतिभा के शव की दुगर्ति भी हुई। मामले की सूचना पर एसडीएम विवेक चौधरी, डीएसपी सिटी दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों की काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने मृतका के शव को पुलिस को सौंपा। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पांच घंटे तक पुलिस शव को नहीं ले सकी कब्जे में
मृतका प्रतिभा का शव कई घंटे तक फंदे पर पंखे लटका रहा। प्रतिभा के परिजन ने प्रतिभा की मौत को हत्या बताते हुए जमकर हंगामा किया। पूरे मामले की सूचना पर पुलिस सुबह साढ़े नौ बजे मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों ने पुलिस कर्मियों को शव को हाथ तक नहीं लगाने दिया। परिजन पुलिस ने पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद ही तीन बजे पुलिस ने प्रतिभा के शव को कब्जे में लिया। इस दौरान इसराना निवासी दर्जनों लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया। यहां पर चिकित्सकों ने शव को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
प्रतिभा के पिता बोले : 25 लाख दहेज में दे चुके हैं
पिता त्रिलोक सिंह ने बताया कि शादी के कुछ दिन के बाद ही अंकित के परिजनों ने अंकित को कोई काम शुरू करवाने के नाम पर उनसे दस लाख रुपये लिए थे। पैसे कम रहने की बात कहते हुए अंकित के परिजनों ने उससे पांच-पांच लाख रूपये तीन बार लिए थे। बावजूद इसके उसकी बेटी प्रतिभा को हर छोटी बात के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
एक माह से कार की मांग पर अड़े थे
मृतका प्रतिभा के पिता त्रिलोक सिंह ने बताया कि 25 लाख रुपये व एक बाइक दहेज में देने के बाद भी अंकित व उसके परिवार के लोग पिछले एक माह से स्विफ्ट डिजायर कार की मांग पर अड़े हुए थे। हर रोज कार की मांग को लेकर प्रतिभा को मारा-पीटा जा रहा था। हर रोज प्रतिभा फोन पर उनके सामने अपना दुखड़ा रोती थी। अब वह अंकित को कार देने में असमर्थ थे। वह अंकित को कार नहीं दे पाए तो उसने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर प्रतिभा की हत्या कर दी।
बीटेक पास बताया, अब दिल्ली में समोसे बेचता है
मृतका प्रतिभा के भाई अंकित कुमार ने बताया कि शादी के वक्त अंकित को बीटैक पास वह कंपनी में इंजीनियर बताया गया था। उन्होंने शादी के बाद जांच पड़ताल की तो पता चला कि अंकित का दिल्ली में खोखा है। वह खोखे पर ब्रेड समोसे बनाकर बेचता है और नशे का आदी है। इसके बाद उन्होंने प्रतिभा का घर बसाने की हर संभव कोशिश की।
मंगलवार को ही घर से लौटी थी प्रतिभा
प्रतिभा के भाई अंकित कुमार ने बताया कि छह मार्च को अंकित के परिजनों ने प्रतिभा के साथ मारपीट की थी। प्रतिभा की हालत को देखकर वह प्रतिभा को अपने घर ले आए थे। मंगलवार को अंकित के माता-पिता उनके घर आए थे। उन्होंने प्रतिभा से माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी गलती नहीं होने का विश्वास दिलाया था। उन्होंने प्रतिभा को उसके सास-ससुर के साथ उसकी ससुराल भेज दिया था। प्रतिभा का ताउ प्रतिभा को उसकी ससुराल छोड़ने के लिए आया था। ससुराल आने के 12 घंटे के भीतर ही प्रतिभा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
सेक्टर 18 में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सूचना पर वह पहुंचे। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर अहम सबूत जुटाए। पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने परिवार के चार सदस्यों को हिरासत में भी लिया है। अंकित अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।
दलबीर सिंह, डीएसपी शहर पानीपत।