{"_id":"6761dff7781519a3e60f650b","slug":"awareness-seminar-for-foundation-and-super-100-today-panipat-news-c-244-1-sknl1016-129178-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बुनियाद और सुपर-100 के लिए जागरूकता सेमिनार आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बुनियाद और सुपर-100 के लिए जागरूकता सेमिनार आज
विज्ञापन
पानीपत। मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम का व्यापक प्रचार एवं प्रसार करने के लिए पूरे हरियाणा में जागरूकता अभियान के तहत खंड स्तर पर सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। जिले के समालखा, इसराना, मडलौडा और बापौली खंड में जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जा चुके हैं। 10 दिन पूर्व मडलौडा खंड में हुए जागरूकता सेमिनार में तो दो मंत्रियों ने शिरकत कर विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक किया था। अब बुधवार को पानीपत खंड में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
असंध रोड स्थित सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में एसडीएम पानीपत बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज समेत जिला शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पानीपत खंड में प्रस्तावित जागरूकता सेमिनार 13 दिसंबर को आयोजित किया जाना था लेकिन विभागीय कारणों से इसे पांच दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब बुधवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कक्षा आठवीं व 10वीं के टॉप-3 विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों के साथ प्रत्येक विद्यालय से एक टीजीटी शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल होना अनिवार्य है।
बुनियाद कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार की ओर से विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया नींव कार्यक्रम है। बुनियाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुपर-100 के चयन के लिए विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करेगा। बुनियाद कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए हैं, जिन्होंने 8वीं कक्षा पानीपत के सरकारी स्कूल से पास की हो व सुपर-100 कार्यक्रम के लिए 10वीं कक्षा राजकीय विद्यालय से पास की हो।
विज्ञापन
वर्जन-
हरियाणा में मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए खंड स्तर पर जागरूकता अभियान और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पानीपत खंड में 13 दिसंबर को आयोजित होने वाला कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया जा रहा है जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को योजनाओं के बारे में बताया जाता है।
- संदीप कुमार, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।