फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Awakened by the alert, the corporation started preparations for evacuation

हाईअलर्ट से जागे निगम ने शुरू की निकासी की तैयारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Awakened by the alert, the corporation started preparations for evacuation
पानीपत। मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के बावजूद भले ही बुधवार को शहर में बारिश न हुई हो, लेकिन इसने शहर के नेताओं समेत निगम और जिला प्रशासनिक अधिकारियों के पसीने जरूर छुड़ा दिए। शहर में हर बार होने वाले जलभराव की निकासी की तैयारी को लेकर बुधवार सुबह से लेकर शाम तक निगम अधिकारी धरातल पर काम करते नजर आए। इनके अलावा एसडीएम ने भी अधिकारियों के साथ बैठक की। मेयर समेत सीनियर डिप्टी मेयर तक शहर के अलग अलग कॉलोनियों के निरीक्षण करने उतरे।
विज्ञापन

अलर्ट की घोषणा से निगम ने ताबड़तोड़ सफाई अभियान शुरू करवाया। निगम अधिकारी मशीनरी समेत मैनपावर लेकर शहर में उतरे। इस दौरान अधिकारियों ने शहर की मुख्य 12 जलभराव की लोकेशन का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने जीटी रोड के नालों की सफाई के लिए एलएंडटी को भी साथ लिया और नालों की सफाई अभियान को चालू रखा। टीम ने दिन भर में करीब 50 ट्रॉली सिल्ट निकलवाई।
विज्ञापन

इस दौरान निगम अधिकरियों में एक्सईएन राजेश कौशिक समेत एसडीओ अर्पित कुमार अपनी टीम के साथ जीटी रोड पर खादी आश्रम के पास का मुआयना किया। यहां जलभराव के कारणों की बारीकी से जांच की। इसके बाद एलएंडटी के अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाकर नालों की सफाई करवाई। इसके अलावा रेडक्रॉस सोसायटी के सामने के नालों और सीवरेज की सफाई करवाई गई। ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, वीवर्स कॉलोनी आदर्श नगर के डिस्पोजल, असंध रोड फ्लाईओवर के नीचे, बरसत रोड, सनौली रोड, संजय चौक आदि का दौरा कर सफाई की नए सिरे से रूप रेेखा खींची। अधिकारियों ने सुपर सकर मशीनों के साथ जेटिंग मशीनों से सीवरेज की सफाई करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 26 में पहुंचे सीनियर डिप्ट मेयर-
नालों की सफाई की शिकायत पर सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट भी वार्ड नंबर 26 की गीता कॉलोनी में पहुंचे। यहां के स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने उनके सामने निकासी की समस्या रखी। जिस पर भट्ट ने तुरंत सफाई शाखा के अधिकारियों को निर्देश जारी कर नालों की सफाई करवाई।
गोहाना रोड एरिया का मेयर ने किया दौरा
इसके अलावा मेयर अवनीत कौर भी निगम की सफाई शाखा और तकनीकी शाखा के अधिकारियों के साथ वार्ड नंबर 19 के गुरुनानकपुरा हैंडलूम मवाली गली का निरीक्षण करती नजर आई। यहां सड़क निर्माण की समस्या हल कराने के तकनीकी शाखा और पानी निकासी के सफाई शाखा को निर्देश दिए।

दलबल के साथ जुटा निगम- एसडीओ
शहर की निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निगम दलबल के साथ जुटा हुआ है। शहर में जलभराव की साइटों को दौरा कर लगातार सफाई करवाई जा रही है। एलएंडटी से भी जीटी रोड के नालों की सफाई करवाई जा रही है। ताकि अगर ज्यादा बारिश होती है तो शहरवासियों को जलभराव की समस्या से जूझना न पड़े।
- अर्पित कुमार, एसडीओ, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed