{"_id":"636eb0ccbc553c16492ad304","slug":"auto-fell-into-the-ditch-after-collision-with-the-bike-panipat-news-knl1272087114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से टक्कर के बाद खाई में गिरा ऑटो, दो बच्चों समेत 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से टक्कर के बाद खाई में गिरा ऑटो, दो बच्चों समेत 12 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत-बापौली।गांव छाजपुर के पास एक ऑटो व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो पलट गया और लगभग आठ फुट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो में सवार दो बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए। ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। घायल बाइक सवार को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसे में घायल हुए सभी को सिविल अस्पताल लाया गया, यहां से दो बच्चों समेत नौ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। एक पुरुष व एक महिला का अस्पताल में अब भी इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की सूचना पर मौके पर पहुंची बापौली थाना पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए है। अब मामले की जांच की जा रही है।
जिला झंघोरी, बिहार निवासी सनोज ने बताया कि वो बापौली में शिवा ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। वो शुक्रवार सुबह ही पानीपत रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। उन्होंने रेलवे स्टेशन के सामने से बापौली के लिए ऑटो लिया था। ऑटो में निर्मला, सनोज, आठ वर्षीय रानी, सात वर्षीय मोनू , सरिता व भागीरथ समेत 11 श्रमिक थे। ऑटो चालक लापरवाही से ऑटो चला रहा था। गांव छाजपुर के पास ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी और ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खाई में गिर गया। ऑटो चालक उन्हें वहीं छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने उन्हें उठाया और एंबुलेंस बुलाकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। यहां पर नौ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। ये हादसा ऑटो चालक की लापरवाही से हुआ है।