{"_id":"68c9bc4c2accda009300742c","slug":"auto-drivers-will-block-the-roads-on-22nd-panipat-news-c-244-1-pnp1012-143849-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ऑटो चालक 22 को करेंगे चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ऑटो चालक 22 को करेंगे चक्का जाम
Wed, 17 Sep 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। ऑटो चालकों ने ऑड-ईवन के विरोध में मंगलवार को जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जिसमें सर्वसम्मति से नरेश डाहर को ऑटो यूनियन का जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की। ऑटो चालकों ने सोमवार को चक्का जाम रखने का एलान किया।
शहर को जाम से मुक्त करने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू किया गया था। जिसका ऑटो यूनियन की ओर से विरोध किया जा रहा है। मंगलवार को ऑटो यूनियन का सम्मेलन हुआ। जिसमें नरेश डाहर को यूनियन का जिला प्रधान चुना गया। साथ ही विनोद सिवाह को जिला महासचिव, कमल शर्मा को कोषाध्यक्ष, नफीस खान को संरक्षक बनाया गया।
इसके बाद बैठक में निर्णय लिया गया कि ऑड-ईवन के विरोध में आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नरेश डाहर ने कहा कि सोमवार तक जिला पदाधिकारी सभी ऑटो चालकों से बात करेंगे। इसके बाद सोमवार को ऑटाे और ई-रिक्शा नहीं चलाएंगे। साथ ही अनाज मंडी में एकत्रित होकर जिला सचिवालय तक पैदल मार्च निकालेंगे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अधिकारियों को सौंपेंगे।