फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Audio of accused Deputy Superintendent goes viral

Panipat News: आरोपी उपाधीक्षक का ऑडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Audio of accused Deputy Superintendent goes viral
पानीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक की टीम ने पंचायत विभाग के उपाधीक्षक जोगेंद्र दास को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से रिश्वत मामले में पूछताछ करेगी। उन पर अकाउंट क्लर्क बिजेंद्र काे पदोन्नत कराने के नाम पर 1.40 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप हैं। आरोपी की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

रोहतक फील्ड कार्यालय में अकाउंट क्लर्क बिजेंद्र ने रोहतक एसीबी को शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि उपाधीक्षक जोगेंद्र दास ने साल 2024 में उनको पदोन्नत कराने के लिए 1.40 लाख रुपये की रिश्वत ली थी। आरोपी उस समय चंडीगढ़ में तैनात था और अब पानीपत में तैनात है।
विज्ञापन

वह अब पदोन्नति के लिए दोबारा रुपये की मांग कर रहा है। उसने शिकायत के साथ रुपये के लेन-देन की रिकॉर्डिंग भी दी। एसीबी ने रिकॉर्डिंग और शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोमवार शाम को आरोपी उपाधीक्षक जोगेंद्र दास को गिरफ्तार कर लिया। रोहतक एसीबी के डीएसपी रोहताश ढुल ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed