फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attempt to rape a student, case against two students

Panipat News: छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, दो छात्रों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a student, case against two students
मतलौडा। एक गांव के पास स्थित कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर एक छात्रा से दो छात्रों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्राओं ने शोर मचाया तो आरोपी छात्र फरार हो गए। छात्रा ने अपने करनाल स्थित घर जाकर परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद घटना की शिकायत मतलौडा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों छात्र फरार हैं।
विज्ञापन

छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह ऊंटला गांव के पास स्थित निजी कॉलेज में छात्रा है। वह कॉलेज के हॉस्टल में ही रहती है। 18 दिसंबर की रात एक बजे वह सो रही थी। कॉलेज के ही दो छात्र उनके हॉस्टल में घुस आए। इन छात्रों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो दूसरी छात्राएं भी उठ गईं। सभी छात्राओं ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी छात्र वहां से भाग गए। वह इस घटना से इतनी डरी व सहमी हुई थी कि वह घटना के बारे में किसी को बताने की हिम्मत नहीं हुई। उसने करनाल में अपने घर जाकर पिता को पूरी बात बताई।
विज्ञापन

आरोपी उनके गांव का ही रहने वाला है। आरोपी के साथ उसका दोस्त भी था। कॉलेज के चेयरमैन ने बताया कि उनके सामने यह मामला आया था। दोनों छात्राें को कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed