फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attacked with a frying pan on the head after an argument during a liquor party

Panipat News: शराब पार्टी के दौरान कहासुनी पर सिर में तवा कर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Attacked with a frying pan on the head after an argument during a liquor party
समालखा। पंचवटी कॉलोनी में सोमवार देर रात को शराब पार्टी के दौरान कहासुनी होने पर बारू उर्फ सन्नी के सिर में लोहे का तवा मार दिया। इसमें बारू गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको पीजीआई खानपुर ले जाया गया है। हथवाला के गांव के बारू उर्फ सन्नी ने बताया कि वह चुलकाना गांव का रहने वाला है। वह सोमवार रात करीब 11 बजे अपने दोस्त नितिन गांव सिवाह व गोविंद निवासी प्रीतमपुरा व अनिकेत गांव मच्छरौली हाल निवासी पंचवटी काॅलोनी अनिकेत के घर पंचवटी काॅलोनी में शराब पी रहे थे। उनकी गोविंद के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। गोविंद ने तैश में आकर पीछे से सिर में लोहे का तवा मार दिया। वह बेहोश हो गया और गोविंद भाग गया। उसके दोस्त उसे सरकारी अस्पताल ले गए। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई खानपुर भेज दिया। थाना समालखा के प्रभारी गुलशन ने बताया कि पुलिस ने इसमें बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed