{"_id":"67976e8fd94c5d9860085ff1","slug":"attacked-on-young-man-broke-his-legs-and-looted-mobile-and-cash-in-panipat-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में बदमाशों का खौफ: शादी से लौट रहे तीन दोस्तों पर हमला, युवक की दोनों टांगे तोड़ी, लूट लिया मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में बदमाशों का खौफ: शादी से लौट रहे तीन दोस्तों पर हमला, युवक की दोनों टांगे तोड़ी, लूट लिया मोबाइल
Mon, 27 Jan 2025 05:01 PM IST
अंकेश ठाकुर
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 27 Jan 2025 05:01 PM IST
सार
पानीपत में बदमाशों ने तीन युवकों पर लूट की नीयत से हमला कर दिया। दो युवक मौके से भाग गए लेकिन एक युवक बदमाशों के हत्थे चढ़ गया। आरोपियों ने युवक की दोनों टांगे तोड़ दी और उससे नकदी और मोबाइल लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में बदमाशों का खौफ है। स्काईलार्क रोड मार्केट में रविवार रात को बदमाशों ने तीन दोस्तों पर रॉड व गंडासियों से हमला कर दिया। तीनों दोस्त एक शादी समारोह से लौट रहे थे। दो युवकों ने भागकर जान बचाई। तीसरा युवक भागते हुए गिर गया। बदमाशों ने रॉड मारकर युवक की दोनों टांगे तोड़ दी और उससे 2200 रुपये व मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया, डॉक्टरों ने उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने घायल युवक के बयानों पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
देशराज कॉलोनी निवासी इमरान ने बताया कि रविवार रात को वह अपने दोस्त शुभम और गौरव के साथ उनकी स्कूटी पर सवार होकर बरसत रोड स्थित हर्ष गार्डन में आयोजित शादी समारोह में गया था। जहां से वे खाना खाकर रात 11 बजे अपने घर लौट रहे थे। जब वे स्काईलार्क मार्केट में पहुंचे पीछे से छह मोटरसाइकिल पर करीब 10 युवक आए। सभी युवक हथियारों से लैस थे। वहां आते ही उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
शुभम व गौरव वहां से भागने गए। वह भागने लगा तो वह गिर गया। इन युवकों ने उस पर रॉड व गंडासियों से हमला कर उसकी दोनों टांगे तोड़ दी। यह युवक उसके पर्स से 2200 रुपये व जेब से मोबाइल लूट कर ले गए। राहगीरों ने उसके परिजनों को सूचित किया और उसे अस्पताल भिजवाया। उसकी पुलिस से मांग है कि जल्द आरोपियों का पता लगाकर उन पर कार्रवाई की जाए।
जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा- पुलिस
तहसील कैंप पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि खानपुर मेडिकल कॉलेज से उन्हें घायल युवक का पता चला। पुलिस ने वहां पहुंचकर घायल युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं। अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के प्रयास चल रहे हैं। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।