फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attacked inside a house in Haldana village

Panipat News: हल्दाना गांव में घर में घुस किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Attacked inside a house in Haldana village
समालखा। हल्दाना गांव में मंगलवार शाम को घर में घुसकर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावर पकड़े जाने के डर से गाड़ी छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

हल्दाना गांव के सुरेश ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार शाम करीब 8:30 बजे अपने भाई पीतम, पत्नी सुनीता, भाभी मितलेश, पत्नी प्रीतम सिंह और उनकी लड़की नीरू घर पर खाना खा रहे थे। उनके घर के सामने एक गाड़ी आकर रुकी। इस पर अस्थायी नंबर प्लेट लगी थी। गाड़ी से नितिन, शुभम, नितिश, सोनू व शक्ति उतरे। वे तलवार, चाकू व हथियार लिए हुए थे। उनको गाली गलौज करने लगे और उकने घर में घुस गए। उन पर थप्पड़ मुक्कों व डंडों से हमला कर दिया। उनके शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भागने लगे। उन्होंने उनका पीछा किया। हमलावर गाड़ी नहीं मोड़ पाए तो वे गाडी व अपने हथियार छोड़कर भाग गए। उन्होंने डायल 112 नंबर पर इसकी सूचना दी। समालखा थाना प्रभारी गुलशन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed