{"_id":"6a0f5e31aacdf00e4d0d264f","slug":"attack-over-compensation-dispute-case-filed-against-brother-in-law-and-three-others-panipat-news-c-244-1-sknl1016-157662-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मुआवजे के विवाद में हमला, देवर समेत तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मुआवजे के विवाद में हमला, देवर समेत तीन पर केस दर्ज
Fri, 22 May 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 22 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
समालखा। समालखा थाना पुलिस ने गांव मनाना में रेलवे ओवरब्रिज के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव मनाना निवासी ओमी देवी ने एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके देवर कृपाल ट्यूबवेल के मुआवजे में हिस्सा मांग रहे थे, जबकि ट्यूबवेल, बिजली मीटर और ट्रांसफार्मर उनके पति के नाम पर हैं। शिकायत के अनुसार 24 अप्रैल को आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के बाद लाठी-डंडों से घर में घुसकर उन पर और उनके बेटे राजेश पर हमला कर दिया।हमले में दोनों घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल समालखा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कृपाल, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ मारपीट, धमकी और घर में घुसकर हमला करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।