फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   attack on student with ganashi

12वीं के छात्र पर गंडासी से हमला, खानपुर रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
attack on student with ganashi
वधावा राम कॉलोनी में शुक्रवार शाम सात बजे चक्की से आटा लेने जा रहे 12वीं कक्षा के छात्र पर पड़ोसी युवकों ने गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। छात्र के बेहोश होने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। किला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वधावा राम कॉलोनी निवासी यश उर्फ आदेश ने बताया कि वह कॉलोनी के ही एक स्कूल का 12वीं कक्षा का छात्र है। वह शुक्रवार को शाम सात बजे चक्की से आटा लेने जा रहा था। इस दौरान उसने चौक पर पड़ोसी राहुल और सचिन को झगड़ते देखा। उसने दोनों से झगड़ने का कारण पूछा तो आरोपियों ने उस पर गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि शुभम ने उसका पीछे से पकड़ लिया और आलम ने उसे गंडासी मारी। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया। किला थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि छात्र की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed