फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   attack on shopkeeper, altimatem to close market

दुकानदार भाइयों पर हमला, बाजार बंद की चेतावनी

Wed, 12 Aug 2015 11:33 PM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
शहर के सुभाष बाजार स्थित चावला स्पोर्ट्स पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें दुकान संचालक दोनों सगे भाई घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। इनमें से एक ही हालत गंभीर है। हमले का कारण स्पोर्ट्स के किसी आइटम पर सुबह ही कहासुनी बताया है। शहर के सभी बाजारों की एसोसिएशन ने हमले की निंदा की और हमलावरों को रात तक गिरफ्तार न करने पर वीरवार सुबह शहर के सभी 31 बाजार बंद करने की चेतावनी दी है। पुलिस अधिकारियों ने हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।

मामला बुधवार दोपहर बाद का है। सुभाष बाजार स्थित चावला स्पोर्ट्स पर कुछ 25-30 लोग पहुंचे और दुकानदार राजेश चावला और उसके भाई विशाल चावला पर डंडों और हथियारों से हमला कर दिया। दुकानदारों पर हमला होते ही दूसरे दुकानदार पहुंच गए।
विज्ञापन


दुकानदारों के आते ही हमलावर फरार हो गए और दुकानदारों ने घायल राजेश चावला और विशाल चावला को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर राजेश चावला को गंभीर चोट मिली। थाना शहर पुलिस हमला होने की सूचना मिलते ही अस्पताल में पहुंची और दुकानदारों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश चावला और विशाल चानना ने हमले के एक आरोपी की पहचान की है। उन्होंने जैन मोहल्ला निवासी राहुल पर इसके आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि वे स्पोर्ट्स आइटम लेकर गए थे और बुधवार सुबह इस बात पर उनके बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई। इसके बाद 25-30 लोग आए। वे सब डंडे और हथियार लिए हुए थे। उन्होंने उन पर हमला कर दिया। इसमें वे दोनों भाई घायल हो गए।

संयुक्त बाजार एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
संयुक्त बाजार एसोसिएशन और विभिन्न बाजारों के प्रधानों ने चावला स्पोर्ट्स पर हुए हमले पर चिंता व्यक्त की है। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन लाल वधवा और बाकी बाजारों के पदाधिकारी सूचना मिलने पर अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद डीएसपी शहर दलबीर सिंह और थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों से बात की।


पुलिस को एक रात का समय
शहर के बाजारों के पदाधिकारी अस्पताल के बाद सुभाष बाजार के प्रधान राजेश सूरी के शोरूम पर पहुंचे। शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी, डीएसपी शहर दलबीर सिंह और थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार भी पहुंचे। प्रधान दर्शनलाल वधवा ने कहा कि पुलिस मुश्किल से चोरी की वारदात को रोक पाई है। दुकानों में चोरी रुकते ही हमले शुरू हो गए हैं। यह चिंता का विषय है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से हमले में कार्रवाई का सीधा जवाब मांगा। डीएसपी ने हमलावरों को दो से तीन घंटे में काबू करने का दावा किया। दुकानदारों ने पुलिस को एक रात तक समय दिया। ऐसा न होने पर वीरवार को बाजार बंद करने की चेतावनी दी।
वर्जन
दुकानदारों व व्यापारियों पर लगातार हमले हो रहे हैं। वे अब हमलों को सहन नहीं करेंगे। चानना स्पोर्ट्स पर हमला निंदनीय है और वे पुलिस को एक रात का समय देते हैं। पुलिस आरोपियों को वीरवार सुबह तक गिरफ्तार नहीं कर पाती है तो वे वीरवार को पूरा बाजार बंद कर देंगे।

दर्शनलाल वधवा, प्रधान संयुक्त व्यापार मंडल पानीपत
वर्जन
पुलिस को सुभाष बाजार में स्पोर्ट्स की दुकान पर दो सगे भाइयों पर हमला करने की सूचना मिली थी। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस इसमें बयान दर्जकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने दुकानदारों व पीड़ितों को भी आश्वासन दिया है।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed