फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   attack on neck with sharp weapon

गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
attack on neck with sharp weapon
सेक्टर 13-17 हेलीपैड पर एक युवक ने फोन कर दो भाईयों को बुलाया और एक भाई की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घायल को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। एक भाई ने बताया कि वह ज्योति कालोनी में ससुराल में आते जाते है, जिससे आरोपी युवक को ऐतराज था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अमित पुत्र सतबीर निवासी खोतपुरा ने बताया कि वह दो भाई है, उसका बड़ा भाई अंकित है। भाई अंकित की ज्योति कालोनी में मधु पुत्री शोराज के साथ शादी हुई थी। ससुराल में वह दोनों भाई आते जाते रहते है। गत एक माह पहले उसके फोन पर भूरा पुत्र शमशाद निवासी ज्योति कॉलोनी का फोन आया और उसने कॉलोनी में आने से मना किया। गत 29 जुलाई को वह भाई के साथ सुसराल गया था। वहीं इसी शाम आठ बजे भूरा ने फोन किया और मिलने की बात कहकर सेक्टर 13-17 के हेलीपैड पर बुलाया। वह और उसका भाई अंकित दोनों मौके पर पहुंचे, जहां पर भूरा ने भाई अंकित पर तेजधार हथियार से गर्दन पर वार किया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed