फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   atm card fraud in panipat

एटीएम बदलकर युवक के खाते से दो आरोपियों ने निकाले 50 हजार, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
atm card fraud in panipat
न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक युवक से एटीएम कार्ड बदलकर दो दिन में दो आरोपियों ने कुल 50 हजार रुपये निकाल दिए। पीड़ित ने सेक्टर 11-12 चौकी पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चेतन तनेजा पुत्र कृष्ण कुमार निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने बताया कि 25 जनवरी को दोपहर 2 बजे उनके पिता कृष्ण कुमार संजय चौक स्थित आइडीबीआई बैंक से पैसे निकलवाने के लिए गए थे। जब वह बैंक पहुंचे तो उसी समय दो अज्ञात युवक आए। पीड़ित ने बताया कि वह एटीएम से पैसे निकलवाने लगा, लेकिन पैसे नहीं निकले। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के पिता के हाथ से एटीएम कार्ड लिया और उसके अगले ही सेकेंड एटीएम कार्ड बदलकर लौटा दिया। उसके पिता घर लौटे ही थे कि उनके खाते से दो दिन में 50 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को 25 हजार और 26 जनवरी को 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed