{"_id":"62c5f7de1ac3f90a275bcd19","slug":"athletics-haryana-has-been-digitized-players-of-the-state-will-be-able-to-play-by-registering-panipat-news-knl1137676195","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेक्टिस हरियाणा हुआ डिजिटलिकरण, प्रदेश के खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन कराकर खेल सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेक्टिस हरियाणा हुआ डिजिटलिकरण, प्रदेश के खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन कराकर खेल सकेंगे
विज्ञापन
पानीपत। एथलेटिक्स हरियाणा के डिजिटलीकरण को लेकर बुधवार को पानीपत में एक बैठक हुई। इस दौरान खिलाड़ियों के ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन को लेकर वार्ता हुई और सभी खिलाड़ियों को डिजिटल रजिस्ट्रेशन के संदेश भी भेजे गए।
एथलेटिक्स मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ और एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान इस मौके पर मौजूद रहे। मिटान ने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए डिजिटल माध्यम से खिलाडियों का रजिस्ट्रेशन और भाग लेने का कार्य कर रहा है। जिससे पूरे देश के खिलाड़ियों को समयनुसार सभी जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया सभी राज्यों के संघो को डिजिटलीकरण करने की राह पर चलने का दिशा निर्देश दे चुका है, जिसकी पहल एथलेटिक्स हरियाणा ने शुरू कर दी है। भविष्य में खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अपने यू-आईडी नंबर से जिला एवं राज्य संघ के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर ही भाग ले सकते हैं। भविष्य में होने वाली एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किसी भी खिलाड़ी का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन मान्य नहीं होगा और खिलाड़ी खेलने से वंचित रहने के लिए स्वयं जिम्मेदार होगा।
मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान के द्वारा राज्य के सभी जिलों के सचिव और अध्यक्षों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं कि अपने जिले के सभी एथलीट खिलाड़ियों के एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया पूरी कर लें । एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट ढ्ढठ्ठस्रद्बड्डठ्ठड्डह्लद्धद्यद्गह्लद्बष्ह्य.द्बठ्ठ पर यूआईडी रजिस्ट्रेशन प्रकिया पूर्ण की जा सकती है।