फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Athletes from government schools to get a boost from SAI

Panipat News: सरकारी स्कूलों के खिलडि़यों को मिलेगी साई की उड़ान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Athletes from government schools to get a boost from SAI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को के लिए अच्छी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रदेश के चयनित 2200 खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के विभिन्न आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में विशेषज्ञ प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें पानीपत जिले के पात्र खिलाड़ी भी शामिल होंगे। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से यह पहल शुरू की गई है।
प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की देखरेख में खेल की तकनीकी बारीकियां सिखाई जाएंगी। इसके साथ ही खेल विज्ञान, फिटनेस, पोषण और प्रतियोगिताओं की तैयारी पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और मंच उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को उच्च स्तर तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया के तहत संबंधित विद्यालयों को पात्र खिलाड़ियों का विवरण निर्धारित पोर्टल पर दर्ज करना होगा। खिलाड़ियों की पिछले दो वर्षों की प्रमाणित खेल उपलब्धियों के प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। जिला स्तर पर अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया की निगरानी करने और पात्र खिलाड़ियों का रिकॉर्ड सही तरीके से दर्ज कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर खिलाड़ियों का विवरण और उपलब्धियों से संबंधित दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करें, ताकि पात्र खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिल सके।

दो साल की खेल उपलब्धियों से बनेगी मेरिट
खिलाड़ियों के चयन के लिए अंक प्रणाली लागू की जाएगी। पिछले दो वर्षों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हासिल उपलब्धियों, स्थान और प्रमाणित प्रमाणपत्रों के आधार पर खिलाड़ियों को अंक दिए जाएंगे। इन्हीं अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी और प्रदेशभर से 2200 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।




वर्जन

योजना से सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षण और बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी। जिले के विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों का रिकॉर्ड निर्धारित समय सीमा में पोर्टल पर दर्ज करें, ताकि योग्य खिलाड़ियों को चयन का अवसर मिल सके।
रवींद्र अंतिल, एईओ, जिला शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed