फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   asthma, young girl, panipat, haryana

दमे से परेशान युवती थामीं अपनी ही सांसें

Thu, 24 Nov 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Thu, 24 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। शहर के बबैल रोड स्थित एक फैक्ट्री में दमे से परेशान युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती का परिवार फैक्ट्री में ही रहता था। स्थानीय लोगों की सूचना पर किला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्जकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बबैल रोड स्थित एक फैक्ट्री में रहने वाली रेहाना (18) ने कमरे में बंदकर फंदा लगा लिया। पुलिस के अनुसार, रेहाना का पिता महबूब बबैल रोड स्थित फैक्ट्री में काम करता है। पूरा परिवार फैक्ट्री में बने क्वार्टरों में रहता है। महबूब की बेटी रेहाना करीब तीन साल से दमे से पीड़ित थी। उसका शहर के एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। दमे से परेशान होकर रेहाना ने मंगलवार को कमरे में बंदकर पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस वक्त रेहाना के माता-पिता फैक्ट्री में काम कर रहे थे। पिता लंच में कमरे में खाना खाने आए तो रेहाना को फंदे पर लटका पाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बबैल रोड स्थित फैक्ट्री में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों के अनुसार युवती दमे से परेशान थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह एएसआई,जांच अधिकारी, किला पुलिस चौकी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed