फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Assistant professors submitted memorandum

Panipat News: सहायक प्रोफेसरों ने सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:21 PM IST
विज्ञापन
Assistant professors submitted memorandum
पानीपत। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रेक्टचुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कॉलेज के एक्सटेंशन लेक्चरर की तरह आप यूनिवर्सिटी के लगभग 1500 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को सेवा सुरक्षा नियमानुसार कार्रवाई पर काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि रोजगार सुरक्षित होने तक किसी भी अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर का बेरोजगार नहीं होने दिया जाएगा।

हुकटा के प्रदेशाध्यक्ष विजय मलिक और कानूनी सलाहकार संदीप यादव ने बताया कि उनका चयन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा निर्धारित सभी पात्रता शर्तों व चयन प्रक्रिया के मापदंड के आधार पर किया गया है। विज्ञापन और गठित चयन समिति द्वारा साक्षात्कार इत्यादि को पूर्ण कर विधि सम्मत किया गया है। अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर लंबे समय से नियमित होने तक सेवा सुरक्षा की प्रतीक्षा करते हुए भर्ती में अपने आवेदन करने की आयु सीमा को भी पार चुके हैं। विश्वविद्यालयों से संबंधित महाविद्यालयों में कार्यरत एक्सटेंशन लेक्चरर व विद्यालयों के गेस्ट टीचर को मौजूदा सरकार सेवा सुरक्षा पहले ही दे चुकी है। केवल विश्वविद्यालयों के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों ही इस सेवा सुरक्षा से वंचित हैं। इस अवसर पर अजय यादव, अनिल कुमार, अश्वनी कुमार, जितेंद्र सिंह व अमित मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed