फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ASI slap worker to pluck flower from park

फूल तोड़ने पर एएसआई ने सफाई कर्मचारी को मारा थप्पड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
ASI slap worker to pluck flower from  park
सिविल अस्पताल के पार्क से फूल तोड़ने पर गुस्साए एएसआई ने वीरवार को सफाई कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया और उनके सुपरवाइजर को एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी। इतना ही महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा के लिए फूल तोड़ने पहुंचे सरकारी अस्पताल के डॉक्टर के पिता से भी उसने अभद्रता की। एएसआई के इस बर्ताव से नाराज सफाई कर्मचारी वर्क सस्पेंड कर इमरजेंसी के बाहर धरने पर बैठ गए। इससे अस्पताल में अव्यवस्था फैल गई और मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पांच घंटे बाद एएसआई ने हाथ जोड़कर माफी मांगी तो अस्पताल का कामकाज सुचारु हो सका।
विज्ञापन

गांव बड़ौली निवासी सफाई कर्मचारी सोनू कुमार के मुताबिक वह वीरवार सुबह साढ़े सात बजे फूल तोड़ने के लिए अस्पताल के पार्क में गया था। वह फूल तोड़ ही रहा था कि इस दौरान वहां सैर कर रहे एएसआई अजमेर सिंह ने कर्मचारी को पार्क से बाहर जाने को कहा। सोनू ने उन्हें बताया कि वह अस्पताल का सफाई कर्मचारी है और सुपरवाइजर ने पूजा के लिए फूल मंगाए हैं। इतने में एएसआई अजमेर सिंह ने उसे थप्पड़ मार दिया और धक्का देकर पार्क से निकाल दिया। इस दौरान सफाई कर्मियों का सुपरवाइजर भी मौके पर आ गया तो एसआई ने उसे भी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। इस दौरान कर्मचारियों का पता चला कि एएसआई ने पूजा के लिए फूल तोड़ने आए अस्पताल के डॉ. पवन के पिता सूरजभान से भी अभद्रता की। इसके बाद कर्मचारियों ने वर्क सस्पेंड कर दिया और इमरजेंसी के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों के धरने पर बैठने की खबर मिलने पर डिप्टी एमएस मौके पर पहुंचे और उन्होंने डीएसपी सतीश वत्स को इस मामले की जानकारी दी। उनके नहीं आने पर कर्मचारी लघु सचिवालय में डीएसपी सिटी संदीप सिंह के कार्यालय में पहुंच गए और एएसआई अजमेर सिंह के खिलाफ शिकायत दी। दोपहर साढ़ेेे 12 बजे सिटी थाने के अतिरिक्त एसएचओ राजकुमार और आरोपी एएसआई सिविल अस्पताल पहुंचे। एएसआई ने हाथ जोड़कर कर्मचारियों से माफी मांगी, इसके बार कर्मचारी काम पर लौट गए। इस दौरान धरने में देवन, अमित, सुरेश, आनंद, विकास, बलवान, प्रीतम, हरिराम, नवदीप और रमेश समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुपरवाइजर से बोले, केस दर्ज कर जेल में डाल दूंगा
सुपरवाइजर पारस ने बताया कि सोनू से मारपीट के बाद वे मौके पर पहुंचे। उन्होेंने एएसआई अजमेर को बताया कि वह सुपरवाइजर हैं, लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं सुना और धमकाते हुए बोले कि यहां से चला जा नहीं तो केस दर्ज कर जेल में डाल दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 200 कर्मचारियों के धरने पर बैठने से अस्पताल की व्यवस्था चरमराई
पांच घंटे तक 200 कर्मचारी धरने पर बैठे रहे और सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक सफाई कर्मचारियों ने वर्क सस्पेंड रखा। इस दौरान इमरजेंसी में मरीजों को संभालने में स्टाफ नर्सों और डॉक्टरों को काफी परेशानी पेश हुई। लेबर वार्ड में आने वाली गर्भवतियों को स्टाफ नर्सों ने खुद संभाला। अस्पताल की सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई। एएसआई के माफी मांगने के बाद डिप्टी एमएस के मनाने पर कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे।

मैनें मारपीट नहीं की, बस हल्का सा धक्का दिया था: एएसआई
मारपीट करने का आरोप गलत लगाया जा रहा है। फूल तोड़ने से मना करते हुए सिर्फ हल्का से धक्का दिया था, जिसके लिए माफी मांग ली है।
अजमेर सिंह, एएसआई, सिविल अस्पताल पुलिस चौकी
पुलिस की निंदनीय हरकत: एमएस
पुलिस ने सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की है। ये काफी निंदनीय है। एक पुलिस अधिकारी को ऐसा आचरण शोभा नहीं देता है। बाद में पुलिस के एएसआई ने माफी मांग ली है। स्वास्थ्य कर्मचारी और पुलिस दोनों कोरोना योद्धा हैं।
- डॉ. अमित पोरिया, डिप्टी एमएस, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed