{"_id":"666a3952399090c9ea06b896","slug":"ashu-ansari-won-two-medals-in-body-building-competition-panipat-news-c-244-1-pnp1001-119518-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में आशु अंसारी ने जीते दो पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में आशु अंसारी ने जीते दो पदक
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली के जहांगीरपुर में आयोजित इंडिया स्ट्रांग मैन ऑफ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में पानीपत के आशु अंसारी ने दो पदक झटके है। आशु अंसारी इससे पहले भी लगातार पदक जीतकर पानीपत का नाम रोशन कर चुके हैं । बुधवार को साईं बाबा चौक स्थित जिम में पहुंचने पर जिम के मलिक करण और ट्रेनर संदीप सिंह ने उनका स्वागत किया ।
एथलॉस जिम के संचालक करण ने बताया कि आशु अंसारी बहुत प्रतिभावान युवक है। जो हर रोज पांच से छह घंटे अभ्यास करता है। वह लगातार प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर पानीपत का नाम रोशन कर रहा है। अब उसने इस प्रतियोगिता में भी दो वर्गों में दो पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है । ट्रेनर संदीप सिंह ने बताया कि अनुशासन से ही एक बड़ा खिलाड़ी बनता है। कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता। हम कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं । हमें हमेशा अनुशासन में रहकर आगे बढ़ना चाहिए। आशू अंसारी ने बताया कि वह अपनी कामयाबी का श्रेय अपने बड़े भाई समीर अंसारी व ट्रेनर संदीप सिंह को देता है। वह उसको हमेशा प्रेरित करते हैं।