फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ASHA workers surrounded the MLA

Panipat News: आशा कार्यकर्ताओं ने किया विधायक का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers surrounded the MLA
पानीपत। आशा कार्यकर्ता पिछले 45 दिनों से अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को विश्राम गृह में चल रहे विधायक महिपाल ढांडा के जनता दरबार का घेराव किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विधायक महिपाल ढांडा को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। विधायक ने आशा कार्यकर्ताओं को उनकी मांगें जल्द माने जाने का आश्वासन दिया। बृहस्पतिवार को रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन की जिला उप प्रधान सुमन भारत नगर ने की। संंचालन पिंकी देवी ने किया। धरने को सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त, जिला सचिव जय भगवान, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक व जिला सचिव राजपाल ने भी संबोधित किया। उप प्रधान सुमन ने कहा कि वह पिछले 45 दिनों से सड़कों पर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं। अब तक सरकार ने उनसे बातचीत के बजाय आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस दमन का सहारा लिया है। इस ऐतिहासिक आंदोलन में कई आशा कार्यकर्ता शहादत दे चुकी हैं, लेकिन सरकार पर असर नहीं पड़ा। इससे उनमें रोष है। अब आशा कार्यकर्ता 25 सितंबर को प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन करेंगी। सरकार झूठी उपलब्धियां गिनाकर वाहवाही लूट रही है। सरकार ने लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव पास कर महिलाओं को बेवकूफ बनाया है। इसे लागू होने में पता नहीं कितने साल लगेंगे। वह आठ अगस्त से अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं। सरकार उनकी मांगों को नहीं मान रही है। जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी, वे हड़ताल खत्म नहीं करेंगी। उन्होंने न्यूनतम वेतन 26 हजार करने और स्वास्थ्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed