फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   As the water level of Yamuna decreases, the mafia is engaged in sand smuggling.

Panipat News: यमुना का जल स्तर घटते ही रेत तस्करी में जुटे माफिया

Mon, 13 Oct 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 13 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
As the water level of Yamuna decreases, the mafia is engaged in sand smuggling.
यमुना का जल स्तर घटते ही यमुना में पुल के पास रेत तस्करी में जुटे रेत माफिया। - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। यमुना का जल स्तर घटते ही रेत की तस्करी करने यमुना के अंदर बड़ी संख्या में रेत तस्कर जुट गए हैं। रोक के बावजूद सनौली यमुना पुल के साथ ही रेत निकाला जा रहा हैं जबकि यमुना पुल की सुरक्षा के लिहाज से पुल से 500 मीटर आसपास रेत खनन पर रोक है। यमुना पुल के साथ ही झोटा-बुग्गियों व अन्य साधनों में रेत हर रोज निकाला जा रहा हैं। इससे यमुना पुल को भी खतरा बना है।

तीन माह से यमुना लगातार उफान पर थी। इससे यमुना में रेत तस्करी का धंधा बंद हो गया था। अब यमुना का जलस्तर एक सप्ताह से काफी कम हो गया है। यमुना के दोनों किनारों पर रेत का भंडार है। यमुना सुधार समिति के अध्यक्ष एडवोकेट रतन सिंह रावल, सनौली सरपंच संजय त्यागी, रिशपुर सरपंच राजदीप आदि सहित क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इन रेत तस्करों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


माइनिंग के लिए स्पेशल स्टाफ बना है। उनकी टीम ने भी माइनिंग टीम के साथ मिलकर रेत व मिट्टी से भरे वाहनों को पकड़ कर कार्रवाई की है। क्षेत्र में अवैध माइनिंग पर संबंधित विभाग की टीम उनसे सहयोग के लिए आए तो वे इस पर मिलकर कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वेदपाल, प्रभारी, थाना पुलिस सनौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed