फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Aryan won the gold medal in the open Kabaddi competition

Panipat News: ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में आर्यन ने जीता स्वर्ण पदक

Fri, 05 Sep 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Aryan won the gold medal in the open Kabaddi competition
​खिलाड़ी आर्यन। स्त्रोत: कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। राजाखेड़ी गांव के आर्यन मलिक ने प्रदेश स्तरीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। जिससे गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 30 से 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। जिसमें आर्यन ने हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
आर्यन का फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की टीम के साथ हुआ। जिसमें उन्होंने 12-20 से मुकाबले में बढ़त बनाकर खिताब अपने नाम किया। आर्यन के पिता राजबीर किसान और मां सुनीता गृहिणी है। आर्यन पिछले चार साल से कोच राजेश मलिक की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। वह सुबह-शाम मैदान में पहुंचकर पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन


कोच राजेश मलिक ने बताया कि आर्यन मलिक ने ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। जिससे गांव और परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। आर्यन ने इससे पहले जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 30 पदक हासिल किए है। साथ ही वह राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास मलिक स्पोर्ट्स एकेडमी में रोजाना 50 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। जिन्होंने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया है। साथ ही एक खिलाड़ी का हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ी आर्यन ने बताया कि वह अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच और परिवार के सदस्यों को देते है। जिनके मार्गदर्शन से उन्होंने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किए है। उन्होंंने बताया कि वह कबड्डी में मेहनत कर देश के लिए पदक हासिल करना चाहते है। जिसके लिए वह पिछले चार साल से मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed