फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arya PG College first in group dance

Panipat News: समूह नृत्य में आर्य पीजी कॉलेज प्रथम

Thu, 16 Oct 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 16 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Arya PG College first in group dance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री। शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय, मटक माजरी में चल रहे तीन दिवसीय क्षेत्रीय युवा महोत्सव का बुधवार को समापन हो गया। समारोह के अंतिम दिन हरियाणवी समूहगान और समूह नृत्य की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। हरियाणा की लोक संस्कृति का सभी ने आनंद लिया। हरियाणवी समूह नृत्य में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत की टीम प्रथम रही।
डीएवी (पीजी) कॉलेज करनाल द्वितीय और राजकीय महिला कॉलेज करनाल की टीम तृतीय स्थान पर रही। युवा एवं सांस्कृतिक विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला की ओर से आयोजन में 26 महाविद्यालयों की 57 टीमों ने भाग लिया। महाविद्यालय परिसर में सुबह के सत्र में विभिन्न रंगारंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

द्वितीय मंच पर पश्चिमी एकल गायन और पश्चिमी समूहगान प्रतियोगिताएं हुईं। तृतीय मंच का संचालन डॉ. बाल ऋषि ने किया। हिंदी और अंग्रेजी वाकपटुता प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। समापन समारोह में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के वाइस चांसलर डॉ. रामपाल सैनी मुख्य अतिथि रहे। समारोह में जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिता जून, पूर्व प्राचार्य डॉ. विकास अत्री, सतीश चावला, सुरेश पूरी, डॉ. पूनम बागी, दर्शन लाल, समय सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रामपाल सैनी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। डॉ. पूनम वर्मा और श्रवण कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन संयोजक डॉ. मीरा कश्यप और सह-संयोजक डॉ. भारती ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. महेंद्र सिंह बागी ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह बागी ने आभार व्यक्त किया।


प्रतियोगिताओं के परिणाम

- वेस्टर्न वोकल सोलो : प्रथम गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल, द्वितीय आईबी कॉलेज पानीपत, तृतीय पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय करनाल।
- वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो : प्रथम एसडी कॉलेज पानीपत रहे, द्वितीय आर्य पीजी कॉलेज पानीपत, तृतीय गुरु नानक खालसा कॉलेज।

- वाकपटुता हिंदी : प्रथम एसडी कॉलेज पानीपत, द्वितीय गुरुनानक खालसा कॉलेज करनाल, तृतीय आईबी कॉलेज पानीपत।

- वाकपटुता इंग्लिश : प्रथम आर्य पीजी कॉलेज पानीपत, द्वितीय केवीए डीएवी कॉलेज फॉर विमेन करनाल, तृतीय एसडी कॉलेज पानीपत।

- पश्चिमी समूह गान : प्रथम गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल, द्वितीय आर्य पीजी कॉलेज पानीपत, तृतीय आईबी कॉलेज पानीपत।
- गायन : प्रथम से.डी. कॉलेज पानीपत, द्वितीय आर्य पीजी कॉलेज पानीपत, डीएवी (पीजी) कॉलेज करनाल, तृतीय शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed