फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arya College won silver in KUK Inter Zonal Cricket Tournament

Panipat News: केयूके इंटर जोनल क्रिक्रेट टूर्नामेंट में आर्य कॉलेज ने जीता रजत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Arya College won silver in KUK Inter Zonal Cricket Tournament
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज टीम ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने खेल का लोहा मनवाते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर जोनल क्रिक्रेट टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह टूर्नामेंट कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में 24 से 27 फरवरी को आयोजित की गई।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि आर्य कॉलेज की क्रिकेट टीम ने अपने पहले क्वालिफाई मैच में डीएवी कॉलेज अंबाला को 73 रन से हराया। दूसरे व पहले लीग मैच में एसडी कॉलेज अंबाला कैंट को एक विकेट से हराया। दूसरे लीग मैच में यूटीडी कुरुक्षेत्र को 80 रन से हराकर रजत पदक हासिल किया। आर्य कॉलेज की टीम के शानदार खेल को देखते हुए कॉलेज के सुशील यदुवंशी, धीरेंद्र सहरावत, लक्ष्य मलिक, मोहित लोधी, मानस शर्मा और सचिन भारद्वाज का चयन विश्वविद्यालय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। गत सप्ताह भी आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वाॅलीबाॅल चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आर्य कॉलेज के विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने इस उपलब्धि पर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, डॉ. राजेश टूर्ण, कोच राजिंद्र देशवाल, राजा तोमर, सुनील पहल, अनूप गुलिया व प्राध्यापिका रजनी को बधाई शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed