{"_id":"68b3692bd360176ea0070f98","slug":"arts-faculty-team-tops-in-volleyball-science-faculty-team-tops-in-tug-of-war-panipat-news-c-244-1-sknl1016-142847-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: वॉलीबॉल में कला, रस्साकशी में विज्ञान संकाय की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: वॉलीबॉल में कला, रस्साकशी में विज्ञान संकाय की टीम अव्वल
विज्ञापन
- आईबी महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी पीजी महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शनिवार को दूसरा दिन रहा। जिसमें अंतर-संकाय खेल कराए गए।वॉलीबॉल में कला संकाय की टीम ने प्रथम व कंप्यूटर साइंस की टीम ने द्वितीय और रस्साकशी में विज्ञान संकाय की टीम ने प्रथम व कला संकाय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय प्रबंधक समिति से युधिष्ठिर मिगलानी, रवि गोसाई तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्राचार्या ने कहा कि मेजर ध्यानचंद हॉकी के एक महान खिलाड़ी रहे हैं। इनको हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है। इनके जन्मदिन को हर वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। महाविद्यालय की खेल कमेटी डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. जोगेश, डॉ. निर्मला, डॉ. नेहा पुनिया, सहायक प्रो. रीतू, रवि व डॉ. बिजेंदर का अहम योगदान रहा। इस अवसर पर उपप्राचार्य डॉ. किरण मदान, डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. नीलम उपस्थित रहे।