{"_id":"66ef7405bc71e928000cecad","slug":"artisan-dies-after-getting-trapped-in-power-loom-machine-panipat-news-c-244-1-pnp1004-124692-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पावरलूम मशीन में फंसने से कारीगर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पावरलूम मशीन में फंसने से कारीगर की मौत
विज्ञापन
पानीपत। पहलवान चौक स्थित एक धागा फैक्ट्री में पावरलूम की मशीन चलाते समय एक कारीगर मशीन में फंसने से मौत हो गई। परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही और समय से इलाज न करवाने का आरोप लगाते हुए उसकी शिकायत पुलिस को दी है।
थाना किला पुलिस को बलजीत नगर निवासी मदनपाल ने बताया कि वे तीन भाई और एक बहन है। इनमें तीसरे नंबर पर उसका छोटा भाई सोमबीर (19) पहलवान चौक स्थित कृष्णा फैक्ट्री में पावरलूम मशीन चलाता था। हर रोज की तरह सोमबीर शनिवार सुबह फैक्ट्री में गया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि उसका भाई पावरलूम मशीन की बेल्ट में फंस गया है। सूचना मिलते ही वे फैक्ट्री पहुंचे। वहां बताया गया कि दूसरे कर्मचारियों ने पावरलूम मशीन की बेल्ट काटकर उसके भाई को मशीन से निकाला। यहां से उसके भाई को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके भाई को समय से इलाज नहीं मिला जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है।
किला थाना प्रभारी महाबीर ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की शिकायत मिली है। इसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। अब आगामी कार्रवाई की जा रही है।