फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Art is said to be the fundamental basis of culture and expression

Panipat News: कला को संस्कृति और अभिव्यक्ति का बताया मूल आधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Art is said to be the fundamental basis of culture and expression
पानीपत। विश्व कला दिवस के अवसर पर जिले के शिक्षकों, कलाकारों और शिक्षाविदों ने कला के महत्व पर अपने विचार साझा करते हुए इसे जीवन, संस्कृति और अभिव्यक्ति का मूल आधार बताया। विशेषज्ञों का मानना है कि कला व्यक्ति के भीतर संवेदनशीलता, रचनात्मकता और सकारात्मक सोच का विकास करती है। उन्होंने युवाओं से अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे निरंतर निखारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कला न केवल जीवन को सुंदर बनाती है, बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति को जीवित रखने का सशक्त माध्यम भी है।
विज्ञापन

लोक कला संरक्षण के साथ नवाचार का संगम- प्रदीप मलिक : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बडोली के ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक पिछले 25 वर्षों से कला के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मलिक ने जिला व राज्य स्तरीय आयोजनों में अपनी रंगोली और 3डी पेंटिंग से विशेष पहचान बनाई है। वे विद्यालयों में प्रवेश उत्सव के दौरान आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाकर विद्यार्थियों को सरकारी शिक्षा से जोड़ने का भी कार्य करते हैं। उनका मानना है कि “कला जीवन में सौंदर्य, आनंद और सृजनात्मकता का संचार करती है, और जहां कल्पना है वहीं सच्ची कला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed