{"_id":"6a189e018f8e1cc1ff0e2844","slug":"around-150-yoga-practitioners-participated-in-the-obesity-prevention-camp-panipat-news-c-244-1-pnp1007-157996-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मोटापा निवारण शिविर में करीब 150 योग साधक हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मोटापा निवारण शिविर में करीब 150 योग साधक हुए शामिल
Fri, 29 May 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 29 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
हाली पार्क में योग अभ्यास करते योग साधक। स्रोत : संस्थान
पानीपत। भारतीय योग संस्थान जिला टैगोर द्वारा हाली पार्क में आयोजित मोटापा निवारण शिविर का वीरवार को दूसरा दिन रहा। इसमें करीब 150 योग साधकों ने भाग लिया। शिविर में प्रतिभागियों को सूक्ष्म क्रियाएं, योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
जिला प्रधान डॉ. अनिल भाटिया ने संतुलित दिनचर्या और सात्विक भोजन के महत्व के बारे में बताया कि सही खानपान और नियमित योगाभ्यास से मोटापे को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मोटापा अनेक बीमारियों का कारण है और इससे शरीर में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। उन्होंने संस्थान की योग मंजरी पत्रिका के बारे में भी बताया। उन्होंने सभी को योग अभ्यास करा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर नीतू शर्मा, नीतू प्रजापति, सनी बजाज, तमन्ना, सुभाष सैनी और सुष्मिता उपस्थित रही।