फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arms supplier arrested from Uttar Pradesh

Panipat News: असलहा सप्लायर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Arms supplier arrested from Uttar Pradesh
पानीपत। सीआईए वन पुलिस टीम ने अवैध असला सप्लायर को यूपी के शामली के तितरवाडता गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान असजद निवासी तितरवाड़ा शामली यूपी के रूप में हुई।
विज्ञापन

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने 27 दिसंबर को सनौली नाका पर यूपी के शामली के तितरवाड़ा गांव के मुकर्रम को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था कि वह उक्त देसी पिस्तौल अपने गांव निवासी असजद से पांच हजार रुपये में खरीदकर लाया था। थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद आरोपी मुकर्रम को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था और असला सप्लायर आरोपी असजद की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। सीआईए वन पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी असजद को यूपी के शामली के तितरवाड़ा गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मुकर्रम को देसी पिस्तौल बेचने बारे स्वीकारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने अवैध असलहा बेचकर हासिल किए पांच हजार रुपये खर्च कर दिए। पुलिस टीम ने रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed