फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arms supplier arrested from Sanauli base

Panipat News: सनौली अड्डे से हथियारों का सप्लायर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Arms supplier arrested from Sanauli base
सनौली। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सनौली खुर्द बस अड्डे से अवैध असला सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेराब निवासी जहानपुर शामली यूपी के रूप में हुई है। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने 21 मार्च को सनौली बाईपास पर गढ़ी बेसिक निवासी अफसरून पुत्र इरफान को एक देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी अफसरून ने पुलिस को बताया कि उसको अवैध हथियार रखने के शौक है। शौक पूरा करने के लिए ये देसी पिस्तौल उसने यूपी के शामली के गांव जहानपुर निवासी महराब से पांच हजार में खरीदा था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश जेल भेज दिया। इसके बाद आरोपी महेराब की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने असला सप्लायर आरोपी महेराब को मंगलवार देर शाम सनौली खुर्द बस अड्डा से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने साथी आरोपी अफसरून को अवैध असला बेचने की बात स्वीकार की है । पुलिस ने बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed