फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   AQI dropped due to drizzle, no haze

बूंदाबांदी से एक्यूआई गिरा,नहीं छटी धुंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
AQI dropped due to drizzle, no haze
जिले में रविवार को कोहरे के कारण दोपहर तीन बजे दृश्यता 400 मीटर रही। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान वाहन चालकों का लाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से हो रही बूंदाबांदी का पर्यावरण पर अनुकूल प्रभाव तो पड़ रहा है। बूंदाबांदी के कारण तीन दिनों में पानीपत का एक्यूआई गिरा है। रविवार को एक्यूआई 70 अंक गिरकर 97 पर पहुंच गया। शनिवार को एक्यूआई 167 था। अब पानीपत का प्रदूषण स्तर ग्रीन जोन में है, लेकिन बूंदाबांदी धुंध को नहीं छटां पा रही है, क्योंकि हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रतिघंटा से भी कम है। इसलिए रविवार को दिन भर धुंध छाई रही।
विज्ञापन

पर्यावरण मामलों के एक्सपर्ट डॉ. राजेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश में ये स्मॉग की परत टूटी है। इसके बाद एक्यूआई में गिरावट आएगी। पिछले सात दिनों से फॉग छाया हुआ है। तेज हवाओं के चलने के कारण गाड़ियों और चिमनियों आदि से निकलने वाला धुंआ उड़ जा रहा था। रविवार को हवाओं की रफ्तार भी कम रही है। इस कारण धुंध नहीं छटी लेकिन बरसात के कारण एक्यूआई में काफी गिरावट आई है। जनवरी में पांचवीं बार रविवार को प्रदूषण स्तर ग्रीन जोन में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले आठ दिन का एक्यूआई-
दिनांक एक्यूआई
16 जनवरी- 224
17 जनवरी- 189
18 जनवरी- 232
19 जनवरी- 240
20 जनवरी- 254
21 जनवरी- 232
22 जनवरी- 167
21 जनवरी- 97
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed