फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   AQI dropped by 76 points, smog persists

Panipat News: 76 अंक गिरा एक्यूआई, स्माॅग बरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
AQI dropped by 76 points, smog persists
पानीपत। जिले का प्रदूषण स्तर मंगलवार को ऑरेंज जोन में रहा। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को एक्यूआई 76 अंक गिर गया। हवा की रफ्तार बढ़ने से हवा में धूल के कण व धुआं छटा है। मंगलवार को पानीपत का एक्यूआई 238 दर्ज किया गया है। मंगलवार को पानीपत प्रदेश का चौथा सबसे प्रदूषित शहर रहा।
विज्ञापन

गुरुग्राम व सोनीपत संयुक्त रूप से सबसे प्रदूषित शहर रहे। इनके बाद सिरसा का एक्यूआई 276 दर्ज किया गया है। पानीपत में पिछले तीन दिन में छह फैक्ट्रियों में आग की घटनाएं हुई हैं। इसलिए पानीपत का एक्यूआई लगातार ऑरेंज व रेड जोन में है। हवा में धुंए की मात्रा लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को सुबह शाम जिले में स्मॉग छाई रही। इससे सांस लेने में परेशानी हुई और आंखों में जलन महसूस हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को हवा में पीएम 2.5 की मात्रा 300 माइक्रो ग्राम घन मीटर तक पहुंच गई है। यह सोमवार के मुकाबले 200 अंक तक कम हुआ है। धूल के कणों का हवा में मिश्रित होने का सबसे बड़ा कारण निर्माण कार्य व पानी का छिड़काव न होना है। हवा में धुएं की मात्रा मंगलवार को 211 माइक्रो ग्राम घन मीटर दर्ज की गई है। हवा में धुएं की मात्रा बढ़ने का सबसे बड़ा कारण यहां चल रहे 20 हजार उद्योग व यहां से गुजरने वाले एक लाख वाहन हैं। इसके अलावा प्रतिदिन शहर के अंदर भी 40 हजार वाहन चलते हैं। इसलिए धुएं की मात्रा बहुत अधिक बढ़ गई है। उद्योगों , होटल व रेस्टोरेंट में चोरी छिपे जनरेटर सेट भी चलाए जा रहे हैं। वाहनों का डायवर्जन भी नहीं किया गया है। कार्बन की मात्रा 62 माइक्रो ग्राम घन मीटर दर्ज की गई है। अब हवा में सल्फर ऑक्साइड की मात्रा 09 व नाइट्रोजनऑक्साइड की मात्रा 32 माइक्रो ग्राम घन मीटर तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्मॉग से दमा रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। दमा रोगी हांफ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार शहर का हर व्यक्ति पेसिव रूप से प्रतिदिन 15-20 सिगरेट का सेवन कर रहा है। इसलिए फेफड़ों पर बुरा असर पड़ रहा है। डॉक्टर लोगों को सुबह शाम सैर से बचने की सलाह दे रहे हैं।







वर्जन-
एक्यूआई में आ रही धीरे धीरे गिरावट



प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कुलदीप ने बताया कि एक्यूआई में धीरे धीरे गिरावट आ रही है। एक्यूआई बढ़ने के कई कारण है। सभी कारणों पर अध्ययन किया जा रहा है। उद्योगों का भी लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। ग्रैप चार के तहत गंभीरता से काम किया जा रहा है। जिन उद्योगों में प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग मिला, उन पर कार्रवाई निश्चित तौर पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed