फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Applications for Model Sanskriti Schools will be accepted till 11th, schedule released

Panipat News: मॉडल संस्कृति स्कूलों में 11 तक होंगे आवेदन, शेड्यूल जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Applications for Model Sanskriti Schools will be accepted till 11th, schedule released
पानीपत। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक, 11 अप्रैल तक आवेदन लेकर उसे स्कूलों में जमा करवाना होगा। 16 अप्रैल को ड्राॅ निकाला जाएगा। अगर कोई सीट बचती है तो 22 अप्रैल को प्रतीक्षा सूची में शामिल छात्रों का दाखिला किया जाएगा। उसके बाद भी स्कूल में सीट खाली रह जाती है तो 23 अप्रैल को दूसरे चरण में दाखिले होंगे। मॉडल संस्कृति स्कूल सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त हैं। इनमें अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन



मौलिक स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को दाखिला संबंधी पत्र जारी कर दिया है। निर्देशानुसार मॉडल संस्कृति स्कूलों में उपलब्ध सीटों पर ही दाखिले होंगे। प्रत्येक विद्यालय उपलब्ध कमरों एवं अन्य ढांचागत सुविधाओं के मद्देनजर दाखिले करेंगे। दाखिले छठी, नौंवी व 11वीं में अन्य सभी कक्षाओं की तरह होंगे। विद्यालय में पहले से पढ़ रहे विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं में दाखिले में प्राथमिकता दी जाएगी। अगर विद्यालय को दोहरी पारी में संचालित करने की जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त सेक्शन बना सकेंगे।
विज्ञापन



पहली कक्षा में नहीं होगा हिंदी माध्यम
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि पहली कक्षा में हिंदी माध्यम नहीं होगा। केवल अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों को ही इस कक्षा में दाखिला मिलेगा। पहली कक्षा में प्रत्येक सेक्शन में अधिकतम 30 छात्र संख्या होगी। सीटों की संख्या विद्यालय में उपलब्ध ढांचागत सुविधाओं, अध्यापकों की संख्या व सीबीएसई नियम के अनुसार ही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





एक बार लिया जाएगा पंजीकरण अंशदान
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में एक मुश्त पंजीकरण अंशदान केवल एक बार लिया जाएगा। पहली से पांचवीं के लिए 500 रुपये तथा छठी से 12वीं तक 1000 रुपये एकमुश्त पंजीकरण अंशदान निर्धारित किया गया है। वहीं, विद्यार्थियों को मासिक फीस देनी होगी जिसकी कक्षावार अलग-अलग दरें निर्धारित की हैं।


इस प्रकार रहेगी मासिक फीस की दरें
कक्षा मासिक फीस
पहली से तीसरी - 200 रुपये
चौथी से पांचवीं - 250 रुपये
छठी से आठवीं - 300 रुपये
नौवीं से 10वीं - 400 रुपये
11वीं से 12वीं - 500 रुपये


बच्चों को दाखिले में मिलेगा आरक्षण

शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12(1)(सी) के तहत इन स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया में एससी, बीसी, दिव्यांग, अनाथ आदि बच्चों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण भी दिया जाएगा। इसमें एससी के लिए तीन, बीसी-ए के लिए दो, बीसी-बी के लिए एक, दिव्यांग, अनाथ बच्चे या एचआईवी प्रभावित बच्चों के लिए दो सीटें निर्धारित की गई हैं।





कक्षावार सीटों की संख्या

कक्षा सीटें
पहली से पांचवीं- अधिकतम 30 विद्यार्थी प्रति सेक्शन

छठी से आठवीं- अधिकतम 35 विद्यार्थी प्रति सेक्शन

नौंवी से बारहवीं- अधिकतम 40 विद्यार्थी प्रति सेक्शन


प्राथमिक विद्यालय में बालवाटिका कक्षा अनिवार्य
निर्देशानुसार प्रत्येक राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में बालवाटिका कक्षा को आरंभ करना अनिवार्य है जिसके लिए नामांकन किया जाएगा। बालवाटिका में फीस नहींं ली जाएगी। बालवाटिका में बच्चों के सेक्शन की अधिकतम संख्या निर्धारित नहीं है। अन्य कक्षाओं के लिए जो फीस तय हुई है, वह 1.80 लाख रुपये से कम आय वाले विद्यार्थियों से नहीं ली जाएगी।



वर्जन-
सीबीएसई माध्यम से चल रहे राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिले का शेड्यूल जारी हो चुका है। इच्छुक विद्यार्थी 11 अप्रैल तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 16 अप्रैल को ड्रॉ निकाला जाएगा।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed