{"_id":"611570628ebc3efcce39c7b7","slug":"application-process-postponed-in-colleges-now-likely-to-start-from-august-16-panipat-news-knl79796766","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया टली, अब 16 अगस्त से शुरू होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया टली, अब 16 अगस्त से शुरू होने की संभावना
विज्ञापन
पानीपत। आर्य कॉलेज में लगी हेल्प डेस्क पर विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए शिक्षक।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाविद्यालयों में 12 अगस्त से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने से 24 घंटे पहले ही वेबसाइट से संभावित शेड्यूल को हटा दिया है। अब 16 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। आवेदन प्रक्रिया स्थगित होने से 12वीं पास विद्यार्थियों का कॉलेजों में दाखिला लेने का इंतजार बढ़ गया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन (डीएचई) द्वारा यूजी-पीजी के दाखिलों को लेकर शेड्यूल फिर से जारी किया जा सकता है। विभाग ने कॉलेज ऑनलाइन दाखिला के नोडल अधिकारियों को 16 अगस्त से एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की सूचना दी है।
सीबीएसई के 5044 तथा एचबीएसई के 11113 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। विभाग ने 31 जुलाई को जारी किए संभावित शेड्यूल में 12 अगस्त से दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की बात कही थी। 20 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि थी, लेकिन इसको लेकर कॉलेज विभागों की तरफ से कोई सूचना नहीं दी गई थी। इसलिए कॉलेज प्रशासन भी इस शेड्यूल को लेकर असमंजस की स्थिति में था।
मॉकड्रिल में मिली कमियों को बताया जा रहा कारण
विभागीय सूत्रों का कहना कि आवेदन प्रक्रिया को लेकर विभाग द्वारा मॉकड्रिल भी करवाया गया था, जिसमें दाखिले की तैयारियों को लेकर कुछ खामियां सामने आई थीं। इसलिए विभाग ने आनन-फानन में शेड्यूल हटा दिया।
विज्ञापन
16157 विद्यार्थियों ने पास की है 12वीं की परीक्षा
शहर व जिले के सभी कॉलेजों में यूजी की करीब 9500 सीटें हैं, जबकि 16157 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। 12वीं पास विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए स्नातक स्तर की कक्षाओं में दाखिला लेना विद्यार्थियों के लिए कठिन होगा। इस बार सीबीएसई और एचबीएसई का रिजल्ट लगभग 100 प्रतिशत आया है। ऐसी स्थिति में इस वर्ष कॉलेजों में स्नातक स्तर की कट ऑफ लिस्ट बढ़ सकती है।
कॉलेजों में यूजी कक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त से शुरू होने की बात कही जा रही थी लेकिन आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। अब 16 अगस्त को आवेदन के लिए पोर्टल ओपन होने की बात कही जा रही है। आवेदन व दाखिला प्रक्रिया के लिए नए सिरे से शेड्यूल जारी होने की संभावना है। 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत आने से शहर के कॉलेजों में एडमिशन के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है।
-डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।