फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Application process for Super-100 will continue till January 28

Panipat News: सुपर-100 के लिए 28 जनवरी तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Application process for Super-100 will continue till January 28
पानीपत। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले प्रदेश के चयनित विद्यार्थियों का बिना पैसा खर्च किए डाॅक्टर या इंजीनियर बनने का सपना पूरा होगा। बच्चों के सपने को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम चलाया गया है। सुपर-100 के नए बैच के लिए 28 जनवरी तक आवेदन प्रक्रिया जारी है। सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा 5 फरवरी को होगी जबकि इसका परिणाम 20 फरवरी को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों से 10वीं पास करने वाले ऐसे बच्चों को दो साल की नीट व जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए चयनित बच्चों को वहीं रहना होगा। इनके रहने, खाने व पढ़ाई का सभी खर्च विभाग वहन करेगा। विद्यार्थियों को निशुल्क बोर्डिंग और लॉन्चिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। सुपर-100 कार्यक्रम के नए बैच में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। विद्यार्थी 28 जनवरी रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने वाले सभी बच्चों को दो चरणों की परीक्षा पास करनी होगी। परीक्षा में पास होने वाले बच्चों का ही कार्यक्रम के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

आगामी बैच 2025-27 के लिए चयन किया जाना है। कार्यक्रम के लिए पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। 60 प्रतिशत से कम वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना ऐच्छिक होगा। विदित हो कि सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से नीट और जेईई की तैयारी करवाएगा। दो साल तक विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ तैयारी करवाई जाएगी। इसके अलावा मिशन बुनियाद के तहत कक्षा नौंवी और 10वीं के चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। मिशन बुनियाद को लेकर जिले में पांच केंद्र चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


सुपर-100 के जिले अब तक आवेदन में पानीपत अव्वल
बुनियाद की तरह सुपर-100 कार्यकम्र में पंजीकरण करवाने में जिले के विद्यार्थियों ने विशेष रूचि दिखाई है। डीएसएस संदीप कुमार ने बताया कि बुनियाद व सुपर-100 के लिए जिले के विद्यार्थियों ने प्रदेश में सबसे ज्यादा आवेदन किए हैं। जहां बुनियाद के लिए जिले में 3663 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे, वहीं सुपर-100 के लिए जिले में अब तक 3880 आवेदन किए जा चुके हैं जो प्रदेश में सबसे अधिक है।





सुपर-100 परीक्षा शेड्यूल-

28 जनवरी तक विद्यार्थी करेंगें आवेदन

लेवल-1 परीक्षा - 05 फरवरी

लेवल-1 परीक्षा परिणाम - 20 फरवरी

लेवल-2 परीक्षा - 05 अप्रैल

लेवल-2 परीक्षा परिणाम - 30 अप्रैल

बैच शुरू - 05 मई

बॉक्स



चयनित विद्यार्थियों को मिलेगा ये लाभ

- राजकीय स्कूलों के छात्र सरकार की मदद से अपनी उच्च शिक्षा मेडिकल और इंजीनियरिंग कोचिंग निशुल्क प्राप्त कर सकेंगे।

- एनईईटी और जेईई में अध्ययन की करने के इच्छुक छात्रों के रहने व खाने की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी।

- छात्रों को निशुल्क बोर्डिंग और लॉन्चिंग की सुविधा उपलध्ब करवाई जाएगी।



वर्जन-
सुपर-100 के तहत आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी तक जारी रहेगी। सुपर-100 परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। पात्र विद्यार्थी आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी करें। यह योजना विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में काफी सहायक है। इस कार्यक्रम के तहत राजकीय विद्यालयों से 10वीं पास करने वाले ऐसे विद्यार्थी को दो साल की नीट व जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
- संदीप संभ्रवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed