फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Anti-encroachment drive will be launched soon in Samalkha

Panipat News: समालखा में जल्द चलाया जाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:38 AM IST
विज्ञापन
Anti-encroachment drive will be launched soon in Samalkha
समालखा। पानीपत नगर निगम की तरह अब नगर पालिका भी शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पहले मुनादी कराकर दुकानदारों से अवैध कब्जों को हटाने की अपील की जाएगी। अगर फिर भी दुकानदार बाज नहीं आए तो पानीपत की तरह बुलडोजर चलाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। शहर के मुख्य बाजार रेलवे रोड, माता पुली रोड, गुलाटी रोड व चुलकाना रोड सड़कों पर दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे पक्के थड़े और छज्जे को बनाकर स्थाई कब्जे कर रखे है। इतना ही नहीं दुकानदारों ने दुकानों के बाहर कई फूट सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। कुछ दुकानदारों ने तो अपनी दुकान के आगे फल व सब्जी की रेहडियां व फडी लगाई हुई है। जिससे सड़क संकुचित होकर रह गई है। बाजार में खरीदारी करने आए ग्रामीण अपनी बाइक व कार दुकानों के बाहर खडी कर घंटों खरीददारी करते रहते है। रेलवे रोड पर खुले अस्पताल व मैडिकल स्टोर के आगे तो दिन भर वाहनों की भीड़ लगी रहती है। जिस कारण सड़क पर हर समय जाम लगा रहता है। अधिकारियों ने शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव मनीष शर्मा ने बताया कि जल्द ही रेलवे रोड, माता पुली रोड, गुलाटी रोड व चुलकाना रोड सड़कों पर दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे बनाए हुए थड़े और छज्जों को हटाया जाएगा। जिसको लेकर पहले तीन दिन मुनादी कराकर दुकानदारों को सूचित किया जाएगा। उसके बाद कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि दुकानदार कार्यवाही से पहले ही अपने कब्जों को हटा ले। अन्यथा कार्यवाही के दौरान दुकानदार का जो भी नुकसान होगा उसका वह खुद जिम्मेवार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed