{"_id":"64d7ed1d9d085248810fc087","slug":"ansal-residents-yearn-for-electricity-and-water-indefinite-strike-begins-panipat-news-c-244-1-pnp1004-4150-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बिजली-पानी को तरसे अंसलवासी, बेमियादी धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बिजली-पानी को तरसे अंसलवासी, बेमियादी धरना शुरू
विज्ञापन
पानीपत। शहर के सबसे पॉश एरिया में से एक माने जाने वाले अंसल में बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी टोटा है। ये सुविधाएं न मिलने से अंसल के करीब 2700 परिवार प्रभावित हैं। इससे परेशान लोगों ने शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
इस धरने की शुरुआत अंसल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले गेट नंबर के पास वाले पार्क से हुई है। यहां लोगों ने टेंट लगाकर धरने पर बैठना तक शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि जब तक उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलेंगी, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने अंसल को नगर निगम में मर्ज करवाने के लिए जिला प्रशासन को भी ज्ञापन सौंपा है।
अंसल को 18 साल पहले 2005 में सात मूलभूत सुविधाएं देने की शर्त पर लाइसेंस मिला था लेकिन आज तक एक भी शर्त को पूरा नहीं किया गया। इस पर अंसल वासियों ने सरकार से एरिया को नगर निगम में मर्ज करने की मांग की है। ताकि यहां पर पानी, सड़कें, बिजली आदि की जिम्मेदारी निगम के पास आ सके। लगातार बिजली कटों से परेशान लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात को भी करीब नौ बजे यहां बिजली कट लगा था। शनिवार सुबह छह बजे बिजली सप्लाई चालू हुई। बिजली न होने की वजह से पानी के ट्यूबेवल तक नहीं चले। सुबह बिजली आने पर ट्यूबवेल चलाया तो उसकी मोटर खराब हो गई।
विज्ञापन
अंसल वासियों ने बताया कि अंसल ने 1400 किलोवाट का सिर्फ एक कनेक्शन लिया था जबकि अंसल को खुद का पावर हाउस बनाना था, जो आज तक नहीं बनाया जा सका है। अंसल के इसी कनेक्शन से आगे कनेक्शन बांटे गए हैं। अगर ये एरिया नगर निगम के अधीन आए तो बिजली निगम की ओर से यहां का लोड बढ़ सकता है और सभी को सीधे बिजली निगम से कनेक्शन भी मिल सकते हैं। अब लोड बढ़ने की वजह से यहां रोजाना कई फॉल्ट होते हैं और लाइट गुल रहती है।
गर्मी की वजह से अंसल में बिजली का लोड बढ़ा हुआ है। जिस वजह से लाइनों में फाल्ट आते हैं। इसके चलते बिजली कट लगते हैं। बार-बार इनकी रिपेयरिंग करा सप्लाई चालू करवाई जाती है।
- आदित्य कूंडू, एक्सईएन, बिजली निगम।