{"_id":"69977f429b22e50d0301cbf7","slug":"another-accused-arrested-in-attack-on-transporter-panipat-news-c-244-1-pnp1012-152543-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्रांसपोर्टर पर हमले में एक और आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्रांसपोर्टर पर हमले में एक और आरोपी काबू
विज्ञापन
पानीपत। ट्रांसपोर्टर सी-सुब्रमण्यम को गोली मारने के मामले में पुलिस ने बुधवार शाम को रोहतक बाइपास से आठवें आरोपी साहिल निवासी सीसर खास जिला रोहतक को गिरफ्तार किया।
साहिल अपनी स्कॉर्पियो कार से वारदात को अंजाम देने के लिए शूटर प्रिंस व एक नाबालिग को शीलू डाहर के कार्यालय पर छोड़कर गया था। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि 24 जनवरी की शाम को मेहराना गांव में ट्रांसपोर्टर सी-सुब्रमण्यम को मोटरसाइकल सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी थी। इस मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपी शीलू डाहर, उसके भाई समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों से पूछताछ में एक अन्य आरोपी साहिल का नाम भी सामने आया था।
विज्ञापन
साहिल वारदात के दिन शूटर प्रिंस और एक नाबालिग को लेकर डाहर गांव में सुनील उर्फ शीलू के ऑफिस पहुंचा था। जहां पर शीलू के भाई ने सुमित ने उन्हें हथियार और मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई थी। इसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर स्कॉर्पियो बरामद की जाएगी।